फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार हुए लोगों ने किया प्रदर्शन, 'भुगतान नहीं तो मतदान नहीं' का लगाया नारा

Tue, 18 Jul 2023 06:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore News: सीहोर जिले में चिटफंड कंपनियों का शिकार हुए लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही नारा लगाया 'भुगतान नहीं तो मतदान नहीं' का।
विज्ञापन
ठगी के शिकार हुए लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में कई चिटफंड कंपनियों के द्वारा पॉलिसी के नाम पर विभिन्न प्रकार के प्रलोभन और नकद भुगतान का दो से तीन गुना पैसा वापस लौटाने जैसी कई स्कीमों का लालच देकर सैकड़ों जमाकर्ताओं के करोड़ों रुपये हड़प लिए गए। ठगी से पीड़ित जमाकर्ता परिवारों के सदस्यों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पॉलिसी धारक एक्ट 2019 के तहत् 180 दिन में पैसा जमापूंजी का दो से तीन गुना राशि लौटाने और जिला स्तर पर पॉलिसी जमा कांउटर खुलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


कलेक्टर के नाम सौंपे गए ज्ञापन में पीड़ित जमाकर्ता परिवारों के सदस्यों ने कहा कि जिले में श्रीआश्रय सोसाइटी, श्री हलधर केजे इंडिया, लोकहित भारती, मालवाचल, इंडिया यूएसईजीएन डेयरी, साई, भारती शक्ति, के एमजे इंडिया, रियल विजन, सीएल, बीएनपी ग्रुप ऑफ इंडिया कंपनीज, एनआईसीएल, सहारा इंडिया, जीएन गोल्ड, मालवाचंल कॉपरेटिव सोसाइटी, यूएस के साईप्रसाद, सांई प्रकाश, विनायक होम, जी लाइव इंडिया सहित अन्य चिटफंड कंपनियों के द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रलोभन एवं नगद राशि भुगतान का दो से तीन गुना पैसा वापस लौटाने जैसी कई योजनाओं का लालच देकर जमाकर्ताओं की जीवन भर की गाड़ी रकम के करोड़ों रुपये हड़प लिए गए।

नागरिकों ने इन कंपनियों में मेहनत का पैसा जमा किया था, लेकिन कंपनियों द्वारा आज तक पैसा वापस नहीं किया गया। जब रुपये वापस करने की समय अवधि पूरी हुई तो चिटफंड कंपनियों के दफ्तरों पर ताले लटके मिले। कई कंपनियों के डायरेक्टर देश से ही भाग गए। ज्ञापन देने वालों में ठगी से पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन जिलाध्यक्ष सीएस ठाकुर, जिला महामंत्री लखनलाल भास्कर, जिला उपाध्यक्ष मुकेश राठौर, कलीम अहमद, रामचंदर साहू, बलराम मकवाना, अशोक सिंह ठाकुर, सुरेश कुमार यादव, हरिओम जाटव, पूनमचंद मोर, राजा मालवीय, विजय सिकरवार, गौतम कुशवाह और भूपेंद्र सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ठगी के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन


जनपद सीईओ अमित व्यास की तानाशाही को लेकर सरपंचों ने किया जंगी प्रदर्शन...
सीहोर में मंगलवार को सरपंच एकता कल्याण संघ मध्यप्रदेश की जिला इकाई के अनेक सरपंचों ने कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत के गेट पर पहुंचकर जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमित व्यास कई गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर से संबोधित एक ज्ञापन पत्र सीईओ आशीष तिवारी को सौंपा है और चेतावनी दी है कि तत्काल जनपद सीईओ पर कार्रवाई नहीं की तो प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा जाएगा।



इस संबंध में सरपंच एकता कल्याण संघ मध्यप्रदेश के जिलाध्यक्ष ऐलम सिंह दांगी ने बताया कि सीहोर जनपद में इन दिनों सीईओ नहीं होने के कारण इसका अतिरिक्त प्रभार आष्टा जनपद के सीईओ अमित व्यास को दिया गया है। इनके तानाशाही व्यवहार के कारण आष्टा के अलावा सीहोर के सरपंच सहित सचिव आदि भी पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि हर काम में कमीशन की मांग करते हैं। उनके द्वारा सरपंच एवं महिला सरपंच के परिवार के व्यक्तियों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। पूर्व में भी से इन्होंने अभद्रता की थी। इसी तरह करंजखेड़ा महिला सरपंच के पति काम को लेकर जनपद सीईओ से मिलने उनके ऑफिस में गए तो उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर धक्का-मुक्की कर ऑफिस से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत कर्मचारियों, सचिव रोजगार सहायक के साथ जनपद सीईओ अमित व्यास द्वारा बार-बार दुर्व्यवहार किया जा रहा है। इसलिए अमित व्यास को जनपद पंचायत सीहोर से तत्काल हटाने का कष्ट करें और यदि इनको नहीं हटाया जाता है तो सभी सरपंच मजबूर होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से भेंट करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह जिले में इस तरह के तानाशाही अधिकारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सीहोर ब्लाक के अध्यक्ष नीरज परमार सहित बड़ी संख्या में सरपंच मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें