फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: रहवासी इलाके में तेंदुआ घुसने से दहशत का माहौल, वन विभाग का अमला जुटा सर्चिंग में

Sat, 24 Feb 2024 10:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले के रहवासी इलाके में घर में तेंदुआ घुस आया। इससे इलाके वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। तेंदुआ की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है। वहीं, वन विभाग का अमला सर्चिंग में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
तेंदुआ घुसने से दहशत का माहौल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनों से शिकार की तलाश में जंगली जानवर रहवासी इलाके में आ जाते हैं और अक्सर देखे जाते हैं। कई बार घटनाएं भी हो जाती हैं। जंगल किनारे बसे गांव हो या शहर के घर में अक्सर जंगली जानवर आ जाते हैं। ऐसा ही शनिवार देर शाम को बुधनी के वार्ड क्रमांक सात तहसील परिसर के पीछे एक घर में तेंदुआ घुस गया। सामने लगे सीसीटीवी कैमरा में तेंदुआ की चहल कदमी कर निकलते हुए की तस्वीर साफ दिखाई दे रही है।

विज्ञापन


गनीमत है कि तेंदुआ ने किसी घटना को अंजाम नहीं दिया। तेंदुआ के घर में आने से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही वन विभाग रेंजर महिपाल सिंह के साथ वन अमला मौके पर पहुंचा और तेंदुआ की सर्चिंग में जुटा हुआ है। अब यह तेंदुआ कहां चला गया है, वन विभाग अभी तलाश नहीं कर सका है। इससे रहवासी इलाके में लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। आपको बता दें कि तेंदुआ रहवासी क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है, जिसके कारण लोगों में भय व्याप्त हो गया है। तेंदुआ के एक घर में घुसने का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद एवं वन विभाग भी एक्टिव हो गया हैl

पहले भी एक घर में घुस चुका है तेंदुआ
यह भी जानकारी है कि तेंदुआ पहले भी एक घर में घुस चुका है और करीब एक घंटे बाद तेंदुआ घर से बाहर निकला है और दूसरे घर में घुसा। इस बात की सूचना क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को भी दी। इसके बाद तेंदुआ अपने आप भाग खड़ा हुआl तेंदुआ के भागने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
विज्ञापन


इस संबंध में रेंजर महिपाल सिंह ने बताया कि आसपास ही जंगल का क्षेत्र है। इस वजह से क्षेत्र में तेंदुए का मूवमेंट बना रहता है। वन विभाग पूरी तरह से अलर्ट है व तेंदुआ की सर्चिंग की जा रही हैl उल्लेखनीय है कि तेंदुआ शेर बाघ की तुलना में सबसे छोटा होता है। लेकिन तेंदुए बहुत शक्तिशाली और चतुर जीव है और इसकी एकाग्रता शिकार को पकड़ने में अव्वल दर्जे पर होती है l

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें