फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: पानी की बाल्टी में गिरने से एक साल के बच्चे की मौत, रक्षाबंधन मनाने मां के साथ नानी के घर गया था मासूम

Fri, 01 Sep 2023 08:05 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore News: सीहोर में एक साल के बच्चे की पानी की बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। बच्चा अपनी मां के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए अपनी नानी के यहां गया था। हादसे के बाद परिवार में गम का माहौल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के इछावर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां पानी से भरी बाल्टी में डूबने से एक साल के बच्चे की मौत हो गई। मासूम अपने घर का इकलौता चिराग था। घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला इछावर के वार्ड नं. 12 का है। इछावर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मंडीदीप निवासी अरविंद यादव की पत्नी रक्षाबंधन त्यौहार मनाने के लिए इछावर अपने मायके आई थी। रक्षाबंधन अच्छे से मनाया गया। उसके बाद भुजरिया पर्व मनाने के लिए पूरा परिवार काफी उत्साहित था।
विज्ञापन


अरविंद यादव का एक वर्षीय बेटा मीत यादव घर में खेल रहा था। तभी खेलते-खेलते वह कब पानी से भरी हुई बाल्टी के पास चला गया। परिवार के लोगों को पता ही नहीं चला। बच्चा नहीं मिलने पर जब उसकी घर में ही खोजबीन की तो वह बाल्टी में डूबा हुआ मिला। इस संबंध में इछावर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि मीत यादव मंडीदीप से अपनी मां के साथ रक्षाबंधन पर अपने ननिहाल आया था। उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई है। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें