मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएम शिवराज सिंह चौहान का 23 सितंबर को सीहोर के भैरूंदा तहसील में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना प्रस्तावित है। सीएम चौहान भैरूंदा में 190 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीप अंबर सिंचाई परियोजना कॉम्प्लेक्स फेस-2 का भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान सीएम चौहान नीलकंठ पेयजल परियोजना से पेयजल प्रदाय का शुभारंभ भी करेंगे।
उल्लेखनीय है कि सीप परियोजना से भैरूंदा तहसील के 26 ग्रामों की 13 हजार 457 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस परियोजना में नर्मदा नदी से पंप हाऊस के माध्यम से पानी लिफ्ट कर प्रेशेराइज्ड पाइप प्रणाली और स्काडा तकनीकी द्वारा सिंचाई की जा सकेगी।
सीएम चौहान के कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर प्रवीण सिंह तथा एसपी मयंक अवस्थी ने भैरूंदा के ग्राम मंडी में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।