फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: नर्मदा का जल बुझाएगा सीहोर की प्यास, हर वार्ड में बहेगी जीवनधारा, शहर को मिलेगी राहत

Sat, 18 Oct 2025 09:43 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

अमृत योजना 2.0 के तहत 32 करोड़ रुपये की लागत से 100 किलोमीटर नई पाइपलाइन और 16 लाख लीटर क्षमता वाली नई टंकी बनाई जा रही है। इससे टूटी और पुरानी पाइपों को बदलकर आधुनिक नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस योजना से आने वाले 25 वर्षों तक जलसंकट नहीं रहेगा।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने सीएम मोहन यादव से परियोजना को गति देने की मांग की।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नर्मदा का जल अब शहर की गलियों तक पहुंचने वाला है। वर्षों से जलसंकट झेल रहे नागरिकों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं होगा। शनिवार को बिलकिसगंज में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने नर्मदा जल आपूर्ति की दिशा में चल रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि नगर के हर वार्ड में पेयजल की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन


विधायक सुदेश राय की पहल से सीहोर भी जुड़ा योजना से
अध्यक्ष राठौर ने बताया कि विधायक सुदेश राय के प्रयासों से सीहोर नगर को भी इस महत्वाकांक्षी योजना में शामिल किया गया है। इस परियोजना पर शासन द्वारा 6493 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके पूरा होते ही नगर के हर घर तक स्वच्छ नर्मदा जल पहुंचेगा। इस योजना से न केवल सीहोर बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों को भी राहत मिलेगी। अब गर्मियों के दिनों में टैंकरों और हैंडपंपों पर निर्भरता कम होगी, और शहरवासियों को नियमित जलापूर्ति मिलेगी।

शहर में बन रहीं नई टंकियां, हर वार्ड में पानी की गारंटी
नगर पालिका के अमले ने जानकारी दी कि शहर में आधा दर्जन से अधिक विशाल पानी की टंकियों का निर्माण तेजी से जारी है। भगवानपुरा डेम से लाई जा रही नर्मदा की धारा इन टंकियों में संचित कर हर मोहल्ले तक पहुंचाई जाएगी। इन टंकियों से पानी की सप्लाई आधुनिक पाइप नेटवर्क के माध्यम से की जाएगी। इस प्रयास से न केवल जलदाब में सुधार होगा, बल्कि हर वार्ड में समान रूप से पानी पहुंच सकेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- धनतेरस पर रोशन हुए घर, पूरी हुई सपनों की दीपावली: सीएम डॉ. मोहन बोले, “मकान के सुख से बड़ा कोई सुख नहीं”

अमृत योजना 2.0 से मिलेगा सीहोर को स्थायी समाधान
नपाध्यक्ष राठौर ने बताया कि 32 करोड़ की अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत शहर की पेयजल आपूर्ति को नियमित और स्थायी बनाया जा रहा है। हाल ही में 16 लाख लीटर क्षमता वाली नई पेयजल टंकी का भूमि पूजन किया गया है। इसके अलावा लगभग 100 किलोमीटर नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। नई पाइपलाइन से जर्जर और टूटी लाइनों की जगह आधुनिक स्टील और पीवीसी पाइप लगाए जा रहे हैं, जिससे पानी की बर्बादी और गंदगी की समस्या दूर होगी।

25 साल तक नहीं पड़ेगी पानी की चिंता
नगर पालिका के अधिकारियों के अनुसार, अमृत मिशन 2.0 के पूरा हो जाने के बाद शहर में कम से कम 25 वर्षों तक पेयजल आपूर्ति की समस्या नहीं रहेगी। नई पाइपलाइन और टंकियों के नेटवर्क से हर घर में साफ पानी पहुँचेगा। अब तक कई वार्डों में जहां पानी सप्ताह में एक-दो बार आता था, वहाँ अब रोजाना जल सप्लाई संभव होगी। लोगों को अब पानी के लिए टैंकरों के पीछे भागना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


‘हर घर नल से जल’ की दिशा में मजबूत कदम
अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर नल से जल’ अभियान को साकार करने में सीहोर तेजी से आगे बढ़ रहा है। नगर पालिका की पूरी टीम जलसंकट को खत्म करने के लिए दिन-रात जुटी है। उन्होंने कहा कि नर्मदा का जल अब सिर्फ नदी में नहीं बहेगा, बल्कि सीहोर के हर घर, हर नल में बहेगा। यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि सीहोर के नागरिकों के जीवन में खुशहाली की धारा है, जो आने वाले वर्षों तक शहर की प्यास बुझाती रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें