फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: नर्मदा जल का सपना शीघ्र होगा पूरा, शहर के मुहाने तक पहुंचीं पाइप लाइन, खत्म होगी पानी की दिक्कत

Mon, 12 May 2025 04:17 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

इस योजना के तहत आष्टा से सीहोर तक 20 इंच मोटी पाइप लाइन बिछाई जा रही है, जो अब ब्रह्मपुरी-बिलकिसगंज जोड़ तक पहुंच गई है और केवल चार किलोमीटर का काम शेष है। 2018 में घोषित इस योजना के लिए ₹900 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया था।
विज्ञापन
बीस फीट मोटी पाइप लाइन पहुंचीं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर शहर के लोगों को गर्मी के अलावा लगभग सालभर होने वाली पानी की दिक्कत अब खत्म होने वाली है। दरअसल, बीते तीन सालों से चल रहा नर्मदा जल आवर्धन योजना का अंतिम चरण अब पूर्ण होने वाला है। आने वाले चार से पांच महीनों में शहर में नर्मदा नदी का जल आम लोगों को मुहैया हो जाएगा। इसके साथ ही उद्योगों को भी आसानी से पानी उपलब्ध हो जाएगा। नर्मदा का पानी शहर में आ जाने से पानी की दिक्कत पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


नर्मदा जल के लिए डाली जा रही बीस फीट मोटी पाइन लाइन अब शहर के मुहाने तक पहुंच गई है। शहर के ब्रह्मपुरी-बिलकिसगंज जोड़ तक अब नर्मदा की बीस फीट मोटी पाइप लाइन पहुंच चुकी है। इस लाइन को अब शहर में पहुंचने के लिए मात्र चार किलोमीटर का सफर तय करना है। जिसके बाद मां नर्मदा का पावन जल सिद्धपुर को मिलने लग जाएगा। जिससे शहर की सालों पुरानी जलसंकट की समस्या जड़ से समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन


सात साल पहले हुई थी शहर के लिए नर्मदा जल की घोषणा
शहर में हर साल होने वाले जलसंकट और शहर के आसपास लगने वाले उद्योगों के लिए पेयजल आपूर्ति की समस्या को देखते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2018 में बालविहार मैदान पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीहोर शहर के लिए नर्मदा जल की घोषणा की गई थी। इस योजना पर उस समय नौ सौ करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया था। इसके तहत पहले नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसी योजना के तहत आष्टा से सीहोर तक बीस इंच मोटी पाइप लाइन के माध्यम से सीहोर शहर तक नर्मदा का पानी पहुंचाने की योजना बनाई गई थी। बीते तीन सालों से इस योजना के तहत पाइप लाइन डालने का काम चल रहा था। जो अब अंतिम चरणों में पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें- इंदौर में उमस और बारिश की दोहरी मार, नौतपा से पहले मौसम ने बदला मिज़ाज!
विज्ञापन


कार्ययोजना का काम 2026 तक पूर्ण किया जाना है
नगर पालिका सीएमओ भूपेंद्र दीक्षित ने बताया कि इस पाइप लाइन से भगवानपुरा और जमोनिया जलाशयों में पानी पहुंंचाया जाएगा। जहां से यह शहर में सप्लाई होगा। इस कार्ययोजना का काम 2026 तक पूर्ण किया जाना है। यह कार्य अब अंतिम दौर में है। यह सही है कि नर्मदा की पाइप लाइन अब शहर तक पहुंच गई है। जिससे उम्मीद है कि यह कार्य समय सीमा से पूर्व ही पूर्ण हो जाए। इससे शहर की जल समस्या का स्थायी हल हो जाएगा, साथ ही उद्योगों को भी फायदा होगा।

ये भी पढ़ें- बांदकपुर जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, एक महिला की मौत और तीन घायल

शहर को जल्द ही प्रतिदिन पेयजल उपलब्ध होगा
इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहर की जलसंकट की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए सीहोर को नर्मदा का जल प्रदान किया था, अब समय आ गया है जब शहर के लोगोंं को इसका लाभ मिलेगा। नगर पालिका अपने स्तर भी सभी प्रयास कर रही है। जल्द ही शहर को प्रतिदिन पेयजल उपलब्ध होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें