फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: नगर पालिका ने 311 करोड़ का बजट किया पेश, सीवन नदी के सौंदर्यीकरण और सीवेज का काम होगा शुरू

Fri, 28 Mar 2025 06:46 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि शहर को महानगर की तर्ज पर विकसित करने के लिए हम पूरी तरह से एकजुट है। इसके अंतर्गत विशेषकर मुख्य रूप से शहर में नवीन सड़क, नाली, जलप्रदाय, सौंदर्यीकरण और स्वच्छता आदि पर विशेष ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन
सीहोर नगर पालिका सभाकक्ष में आयोजित हुई बजट बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर शहर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का बजट बनाया गया है। इसमें नागरिकों की हर सुविधा का ध्यान रखा गया है। करीब 311 करोड़ से अधिक के बजट में सबसे ज्यादा 52 करोड़ अमृत योजना मिशन 2.0 के तहत खर्च होंगे। उक्त विचार शहर के नगर पालिका के सभाकक्ष में प्रस्तावित बजट वित्तीय वर्ष 2025-26 का सर्व सम्मिति से पेश करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहे।

विज्ञापन


नपा अध्यक्ष राठौर ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार के आशीर्वाद से शहर को महानगर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भूजल स्तर गिरता जा रहा है, इसके लिए अब भवन निर्माण में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की शर्त अनिवार्य करने के अलावा एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव भी पारित किया गया है। वाटर हार्वेस्टिंग का सिस्टम प्रदेश और देश के लिए भी जरूरी है। बजट बैठक के दौरान सभापति अजय पाल राजपूत ने बजट पेश किया।

यह भी पढ़ें: सवा करोड़ ठगी की राशि पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के बैंक खातों में ट्रांसफर, पांच आरोपी पकड़ाए
विज्ञापन


शहर को महानगर की तर्ज पर विकसित करने के लिए हम पूरी तरह से एकजुट
नगर पालिका अध्यक्ष राठौर ने कहा कि शहर को महानगर की तर्ज पर विकसित करने के लिए हम पूरी तरह से एकजुट हैं, जिसके अंतर्गत विशेषकर उक्त नवीन प्रस्तावित कार्य है तथा मुख्य रूप से शहर में नवीन सड़क, नाली, जलप्रदाय, सौंदर्यीकरण और स्वच्छता आदि पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस बजट को तैयार करने के लिए बीते दिनों शहरवासियों के अलावा जनप्रतिनिधियों और परिषद के साथियों से सलाह भी ली गई। इसी सलाह के आधार पर नगर पालिका का बजट पेश किया गया। बजट में निर्माण, सफाई, पथ-प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था में विस्तार के लिये बल दिया गया है।

एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा
नपाध्यक्ष राठौर ने बैठक में एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा पर विचार विमर्श करने के लिए पार्षदों को आमंत्रित किया। वहीं, पार्षदों ने एक राष्ट्र एक चुनाव पर एकमत होने की बात कही। पार्षदों ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से राजनीतिक स्थिरता रहेगी, जिससे राष्ट्र निर्माण के लिए दीर्घकालीन योजना को बनाने के लिए नीति, निर्धारण में अनावश्यक विलंब नहीं होगा। मतदाताओं में भी जागरूकता व उत्साह बढ़ेगा। निश्चित रूप से लोकतंत्र को सशक्त किया जा सकेगा।

रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जिसने नहीं लगवाया उन पर होगी कार्रवाई
नगर पालिका रेन वॉटर हार्वेस्टिंग लगाने की शर्त पूरी करने के लिए भवन निर्माताओं से आठ हजार रुपये अग्रिम जमा कराती है। इसके बाद उन्हें निर्माण के लिए एनओसी दी जाती है। सिस्टम लगाने के प्रमाण देने के बाद यह राशि वापस कर दी जाती है, लेकिन अब करीब 25 हजार रुपये जमा कराए जाएंगे और एक टीम का गठन कर निर्माणाधीन मकानों का निरीक्षण भी किया जाएगा। जिन मकानों में सिस्टम नहीं लगा है, उस पर कार्रवाई करने की बात भी कही गई है।

यह भी पढ़ें: नगर निगम में गौशाला की दुर्दशा पर हंगामा, कांग्रेस और भाजपा पार्षदों में तीखी बहस
विज्ञापन


अरबों रुपये के इस बजट को सर्व सम्मिति से हर्ष के साथ किया पास
इस मौके पर नगर पालिका सीएमओ भूपेन्द्र दीक्षित ने कहा कि शुक्रवार की सुबह नगर पालिका के सभाकक्ष में परिषद का विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सभी पार्षदों ने शहर के अरबों रुपए के इस बजट को सर्व सम्मिति से हर्ष व्यक्त करते हुए अपना समर्थन किया। विशेष सम्मेलन के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन सास्ता के अलावा समस्त पार्षद गण और नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

उन्होंने बताया कि इसमें पानी की लाइन के साथ सीवर लाइन बिछाने के अलावा पार्कों का सौंदर्यीकरण, घाटों का नवनिर्माण, डामरीकरण कार्य, आडोटोरियम हाल, जिम/स्विमिंग पूल निर्माण, शहर में स्टेडियम निर्माण, ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन ट्रंचिंग ग्राउंड, नवीन कार्यालय भवन ग्रीन ब्लिडिंग, सोलर प्लांट, नवीन गीता भवन निर्माण लागत बीस करोड़, मुख्यमंत्री घोषण से विकास कार्य, ट्रंचिंग ग्राउंड में लीगेसी वेस्ट का बायोरेमेडियेशन और नवीन दुकान/काम्प्लेक्स निर्माण आदि किया जाना है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित बजट एक नजर में
कुल आय- 3,11,86,66,000
कुल व्यय- 3.11,86,00,000
शुद्ध लाभ- 66000

नवीन प्रस्तावित कार्य
नवीन कार्यालय भवन निर्माण कार्य-पांच करोड़
पुल निर्माण कोतवाली, इंग्लिशपुरा, मछलीपुल, दूल्हा बादशाह 19.27 करोड़
सीवन नदी घाट निर्माण/सौंदर्यीकरण/हाउसिंग बोर्ड, तालाब आदि पर 22 करोड़ सहित दो दर्जन से अधिक विकास कार्य पर चर्चा 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें