फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: पांच हजार से अधिक गाय कूचकर पहुंची देलावाड़ी जंगल, सोशल मीडिया पर फैली अफवाह बनी प्रशासन की परेशानी

Fri, 14 Jul 2023 04:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले में पांच हजार से अधिक गाय क्षेत्र से कूचकर देलावाड़ी जंगल में पहुंच गईं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए फैली अफवाह प्रशासन की परेशानी बन गई। फिलहाल, प्रशासन गायों को वापस उनके एरिया में पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
गाय कूचकर पहुंची देलावाड़ी जंगल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में भैरूंदा के ग्रामीण अंचलों में विचरण करने वाली पांच हजार से अधिक मवेशियों को ग्रामीणों ने जंगल में पहुंचा दिया। इन गायों को किसके आदेश पर जंगल में पहुंचाया गया, इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो प्रशासन की परेशानी बढ़ा दिया है। इस मामले में अब प्रशासनिक अमला ग्रामीण क्षेत्रों से गायों को लेकर आ रहे झुंड को रोककर वापस पहुंचा रहा है।

विज्ञापन


बुधवार रात से ही गौ माताओं को क्षेत्र से बाहर छोड़ने का सिलसिला जारी है। इस मामले में एसडीएम ने कोई भी आदेश जारी होने से इनकार किया है। बुधवार रात से ही ग्रामीणों का दल गौ माताओं को लेकर लगातार देलावाड़ी के जंगलों की ओर जा रहा है। जब ग्रामीणों से इस संबंध में चर्चा की तो उन्होंने बताया कि पंचायत में इस तरह का कोई आदेश तो नहीं आया। लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से जो सूचना मिली, उसके आधार पर सभी गौ माताओं को वहां पर पहुंचाया जा रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक, जंगल में मौजूद गौशाला में गौ माताओं के रहने एवं खाने की व्यवस्था की बात सामने आई है। इसी आधार पर हम सभी गौ माताओं को वहां पर पहुंचा रहे हैं। नगर की सड़कों पर गुरुवार को पूरे दिन गौ माताओं की भीड़ देखने को मिली और जाम के हालात बने रहे। इस मामले में एसडीएम डीएस तोमर ने बताया कि इस तरह के कोई भी आदेश जारी नहीं हुए हैं और प्रशासनिक अमले को गौ माताओं को रोकने के लिए लगा दिया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें