फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: खेत में दिखा मगरमच्छ तो मची अफरातफरी, ग्रामीणों ने घेरकर पीट-पीटकर ली जान

Fri, 29 May 2026 06:14 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले के चकल्दी गांव में खेत में घुसे मगरमच्छ को ग्रामीणों ने घेरकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद वन विभाग और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए हैं। डीएफओ ने विशेष जांच टीम गठित कर कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
भीड़ बनी जल्लाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र के ग्राम चकल्दी में शुक्रवार को खेतों के बीच एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। खेत में काम कर रहे किसानों ने जैसे ही मगरमच्छ को देखा, इलाके में अफरा-तफरी फैल गई और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वन विभाग को सूचना देने के बजाय ग्रामीणों ने मगरमच्छ को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और पत्थरों से उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मगरमच्छ खेत में तड़पता रहा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पढे़ं:  मौत से पहले के हर मिनट का हिसाब जुटा रही सीबीआई, आमने-सामने होंगे सास गिरिबाला और पति समर्थ

घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। डीएफओ अर्चना पटेल ने कहा कि मगरमच्छ संरक्षित वन्यजीव है, उसकी हत्या वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गंभीर अपराध है। वीडियो के आधार पर हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ खेतों में घूम रहा था और लोगों की जान को खतरा था। वहीं वन विभाग का कहना है कि डर के माहौल में भी कानून हाथ में लेना उचित नहीं है। अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि मगरमच्छ खेत तक कैसे पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें