फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: बरखेड़ा जंगल में मिला लापता युवती का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका, हिरासत में प्रेमी

Sat, 11 Oct 2025 10:42 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

युवती को अंतिम बार उसके प्रेमी दीपक गौर उर्फ जस्सी के साथ बाइक पर देखा गया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शाहगंज और ओबेदुल्लागंज थानों की संयुक्त टीम जांच में जुटी है और कॉल डिटेल्स सहित अन्य सबूतों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
हत्या केस सीहोर। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर ज़िले के शाहगंज क्षेत्र की एक 18 वर्षीय युवती का शव ओबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र के बरखेड़ा जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। युवती दो दिन पहले लापता हुई थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने शाहगंज थाने में दर्ज कराई थी। गुरुवार शाम कैरी स्टॉप डेम के पास जब ग्रामीणों ने झाड़ियों में एक शव देखा, तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शव मिलने के बाद ओबेदुल्लागंज पुलिस ने पहचान के लिए सोशल मीडिया और सीसीटीएनएस सिस्टम का सहारा लिया। थोड़ी ही देर में शाहगंज से परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। बेटी का शव देखकर मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल था। पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया।

प्रेम प्रसंग में उलझी थी जिंदगी
बताया जाता है कि युवती का युवक दीपक गौर उर्फ जस्सी के बीच प्रेम संबंध था। दोनों को घटना से पहले शाहगंज से ओबेदुल्लागंज की ओर जाते हुए बाइक पर देखा गया था। पुलिस का मानना है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा, जो इस दर्दनाक अंजाम तक पहुंचा। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का लग रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2025 का सीएम आज करेंगे शुभारंभ, होंगे कई फिल्मी और पर्यटन हस्तियां शामिल

आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी
ओबेदुल्लागंज थाना प्रभारी भरत प्रताप सिंह ने बताया कि संदेह के आधार पर आरोपी दीपक गौर को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस ने शाहगंज पुलिस की मदद से आरोपी को ओबेदुल्लागंज लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


जांच के लिए जुटी दो थानों की टीम
घटना की गंभीरता को देखते हुए शाहगंज और ओबेदुल्लागंज थाने की पुलिस की संयुक्त टीम जांच में लगी हुई है। युवती का मोबाइल फोन, कपड़े और आसपास के सबूत जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय कौन कहां था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें