फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore news: प्रबंध संचालक ने सीहोर में खुद देखी बिजली चोरी, जेई पर कार्रवाई, मीटर रीडर बर्खास्त

Fri, 04 Apr 2025 11:38 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

प्रबंध संचालक ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बिजली चोरी पर रोक लगाई जाए और जहां बिजली कनेक्शन उपलब्ध नहीं है, वहां विधिवत प्रक्रिया पूर्ण कर वैध कनेक्शन प्रदान किए जाएं।
विज्ञापन
अमलाहा में बिजली चैकिंग करते प्रबंध संचालक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने सीहोर में बड़ी बिजली चोरी पकड़ी है। अमलाहा और धामंदा गांव में बिजली चोरी होते देख वह हक्के-बक्के रह गए। धामंदा में तो घरेलू और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लोग सीधे तार डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। इसी तरह अमलाहा हाईवे किनारे स्थित रेस्टोरेंट में स्थापित अस्थायी कनेक्शन का मीटर खराब मिला। इसे लेकर प्रबंध संचालक ने जेई पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की, वहीं मीटर रीडर को नौकरी से निकालकर ब्लैकलिस्ट कर दिया।

विज्ञापन


दरअसल, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने सीहोर में अमलाहा वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले कई घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान हाईवे किनारे स्थित एक रेस्टोरेंट में अस्थायी कनेक्शन का मीटर खराब मिला। इस मामले में वितरण केंद्र अमलाहा के जूनियर इंजीनियर सत्येंद्र सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही एक मीटर रीडर की सेवाएं समाप्त कर उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड की 500 से ज्यादा जमीनों पर सरकार की सख्ती, अवैध कब्जों की जांच तेज
विज्ञापन


बिजली कनेक्शनों की नियमित जांच के निर्देश
निरीक्षण के दौरान प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने अमलाहा कस्बे का भ्रमण कर घरेलू उपभोक्ताओं के परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और दुकानों में लगे विद्युत कनेक्शनों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कुछ कनेक्शनों में अनियमितता पाए जाने पर अधिकारियों को विधिवत कार्रवाई करने के साथ ही नियमित रूप से जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आज से फिर बदलेगा मौसम, तापमान बढ़ने के आसार, कुछ जिलों में बादल छाएंगे, कहां-कैसा रहेगा हाल?

डायरेक्ट तार डालकर की जा रही थी बिजली चोरी
इस दौरान प्रबंध संचालक ने ग्राम धामंदा का निरीक्षण किया, जहां अधिकतर घरेलू और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बिना मीटर के सीधे तार डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। इस पर उन्होंने संबंधित उपयोगकर्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रबंध संचालक ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बिजली चोरी पर रोक लगाई जाए और जहां बिजली कनेक्शन उपलब्ध नहीं है, वहां विधिवत प्रक्रिया पूर्ण कर वैध कनेक्शन प्रदान किए जाएं। निरीक्षण के दौरान निदेशक (वाणिज्य) सुधीर कुमार श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक भोपाल क्षेत्र अमृतपाल सिंह, महाप्रबंधक सीहोर वृत्त सुधीर कुमार शर्मा, उप महाप्रबंधक सीहोर संभाग अमित राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें