फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore news: पानी की तलाश में बुधनी के पास हाईवे पर आया तेंदुआ, अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर ही मौत

Wed, 02 Apr 2025 10:40 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

गर्मी के कारण जल संकट से जंगली जानवर शहरी क्षेत्र में आ रहे हैं। बुधनी में पानी की तलाश में आए तेंदुए की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना के बावजूद वन विभाग देर से पहुंचा। मामला रायसेन जिले का होने पर वहां की वन विभाग टीम ने कार्रवाई की। 
विज्ञापन
तेंदुआ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल संकट की आहट अब शहरी क्षेत्र के अलावा जंगल क्षेत्र में भी आने लगी है। जल संकट के चलते जंगली जानवर शहरी क्षेत्र में पानी की तलाश में आने लगे हैं। बुधवार को एक तेंदुआ बुधनी के पास शहरी क्षेत्र में आ गया। जिसे अज्ञात वाहन से टक्कर दी। इसके चलते उसकी मौत हो गई। तेंदुए की मौत की जानकारी राहगीरों ने वन विभाग को दी।

विज्ञापन


सीहोर जिले के बुधनी क्षेत्र में एक तेंदुए की सड़क हादसे में मौत हो गई। राहगीरों ने तेंदुए को सड़क पर मृत अवस्था में देखा। प्रारंभिक जांच में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत होने की बात सामने आई है। भोपाल-जबलपुर हाइवे पर शाहगंज जोड़ के पास ओवरब्रिज के पास का मामला बताया जा रहा है। मृतक तेंदुए की उम्र 1 साल बताई जा रही है। सड़क पर पड़े तेंदुए को जब राहगीरों ने देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना क्षेत्र के वन विभाग के अधिकारियों को दी। हालांकि, सूचना मिलने के कई घंटे बाद भी वन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। राहगीरों ने इस संबंध में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचित किया है।

जिले में सौ से अधिक तेंदुए
ज्ञात रहे कि जिले मे सौ से अधिक तेंदुए वन क्षेत्र में विचरण करते हैं। इस समय तेज गर्मी चल रही है। इसके कारण वन प्राणी पानी की तलाश में जंगलों से निकलकर शहरी क्षेत्र में आ जाते हैं। इसके कारण वन प्राणी हादसे का शिकार हो जाते हैं। बुधनी के पास सड़क हादसे में तेंदुए की मौत का मामला भी इसी तरह का माना जा रहा है। वन विभाग के अनुसार संभवत: पानी की तलाश में तेंदुआ शहरी क्षेत्र में आया होगा।
विज्ञापन


घटनास्थल रायसेन क्षेत्र का
सीहोर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी काफी देर तक मौके पर नहीं आए। बाद में पता चला कि मामला रायसेन सीमा क्षेत्र में आता है। इसके चलते सूचना पर बाद में रायसेन जिले के वन मंडल की टीम मौके पर पहुंचीं और तेंदुए को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। इस मामले में डीएफओ एमएस डाबर ने कहा कि मामला रायसेन जिले का है। इसके चलते तेंदुए की मौत की कार्रवाई रायसेन जिले की वन विभाग की टीम कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें