फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: कुबेरेश्वरधाम पर एकादशी पर लगा श्रद्धालुओं का कुंभ, डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने की पूजा अर्चना

Sat, 29 Jul 2023 10:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore News: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वरधाम पर एकादशी के दौरान श्रद्धालुओं का कुंभ लगा हुआ है। करीब डेढ़ लाग श्रद्धालुओं ने कुबेरेश्वरधाम पहुंचकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
एकादशी पर लगा श्रद्धालुओं का कुंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में इन दिन श्रावण मास एवं अधिक मास महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में आ रहे हैं। शनिवार को एकादशी होने के कारण करीब डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में भगवान विष्णु की भव्य प्रतिमा के दर्शन किए।

विज्ञापन


वहीं, भगवान शंकर की पूजा अर्चना की। इस मौके पर आगामी 16 अगस्त को निकाली जाने वाली भव्य कावड़ यात्रा को लेकर यहां पर मौजूद ग्रामीणों और शहरवासियों से भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में चर्चा की गई। शनिवार को धाम पर मौजूद समिति के पदाधिकारियों ने आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया। हर रोज हजारों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को समिति के द्वारा प्रसादी का वितरण किया जाता है।

अधिकमास पर आने वाली एकादशी पुरुषोत्तमी एकादशी भगवान श्रीकृष्ण ने उत्तम तिथियों में से एक कहा है। इस व्रत को करने से व्यक्ति के सुख, सौभाग्य में वृद्धि होती है और भगवान विष्णु के साथ श्रीमहालक्ष्मी जी की अनुकूल कृपा प्राप्त होती है। शास्त्रों के अनुसारपुरुषोत्तमी एकादशी व्रत करने से संतान, यश और वैकुंठ की प्राप्ति होती है। इस दिन घर में जप करने का एक गुना, गौशाला में जप करने पर सौ गुना, पुण्य क्षेत्र तथा तीर्थ में हजारों गुना, तुलसी के समीप जप-तथा जनार्दन की पूजा करने से लाखों गुना, शिव तथा विष्णु के क्षेत्रों में करने से करोड़ों गुना फल प्राप्त होता है। इस तिथि पर करीब डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने उत्साह और आस्था के साथ विशेष अनुष्ठान किया। शाम को आरती का आयोजन भी किया गया था।
विज्ञापन


इस संबंध में जानकारी देते हुए विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि आगामी 16 अगस्त को लगातार दूसरी साल शहर के सीवन तट से करीब 11 किलोमीटर तक निकाली जाने वाली यह कांवड यात्रा क्षेत्र वासियों ने लिए संजीवनी से कम नहीं है, यात्रा में शामिल होने के लिए पांच लाख से अधिक कांवड यात्री शहर में आकर आस्था और उत्साह के साथ कुबेरेश्वरधाम पर पहुंचेंगे।

आयोजन में भागीदारी देने के लिए ब्राह्मण समाज, अग्रवाल समाज, मारवाड़ी महिला मंडल, परमार समाज, मेवाड़ा समाज सहित अन्य समाज के जनप्रतिनिधियों ने अभी तक अपने-अपने यात्रा मार्ग पर पोहे, फलहारी खिचड़ी, ठड़ाई, शरबत, पेयजल आदि के स्टाल लगाए जाने के लिए संपर्क किया है। शहर के जगदीश मंदिर पर परमार समाज की ओर से तुलसीराम पटेल सहित समाजजन अपना स्टाल आदि लगाऐंगे।

इसके अलावा श्रीराधेश्याम विहार कालोनी, इंदौर नाका, लीसा टाकिज चौराहा, तहसील चौराहा, कोतवाली चौराहा, गाड़ी अड़ा, सोया चौपाल आदि पर भी श्रद्धालुओं के स्वागत के साथ अन्य व्यवस्था की जाएगी। समिति के द्वारा सभी क्षेत्रवासियों इस भव्य कावड़ यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें