फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: आधे घंटे की मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने से बुजुर्ग झुलसा, जिले में अब तक 824.3 मिमी वर्षा दर्ज

Fri, 29 Aug 2025 09:09 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

शुक्रवार को केवल आष्टा ही नहीं बल्कि पूरे जिले में बारिश का सिलसिला जारी रहा। सीहोर, इछावर, बुधनी, रेहटी, भेरूंदा समेत कई इलाकों में रिमझिम और तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश के साथ तेज गर्जना भी लोगों को डराती रही। इस दौरान खेतों और सड़कों पर पानी भर गया, जिससे यातायात में भी दिक्कतें आईं। 
विज्ञापन
शहर सहित जिले भर में रिमझिम और तेज बारिश का सिलसिला दिनभर जारी रहा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में शुक्रवार को जिले के कई हिस्सों में झमाझम और रिमझिम बारिश का सिलसिला देखने को मिला। आष्टा क्षेत्र में शुक्रवार शाम के समय करीब आधे घंटे तक जोरदार बारिश हुई। इस बारिश के साथ गर्जना और बिजली कड़कने का सिलसिला भी चलता रहा, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। इस दौरान बिजली गिरने से ग्राम गवाखेड़ा में मवेशी चराने गए 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गया, जिन्हें उपचार के लिए आष्टा से भोपाल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


बिजली गिरने से बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे
आष्टा क्षेत्र में आने वाले ग्राम गवाखेड़ा में हुई इस बारिश के दौरान बड़ी घटना घट गई। यहां 65 वर्षीय शंकरलाल पिता हरलाल मवेशी चराने जंगल की ओर गए थे। तभी अचानक तेज आवाज के साथ आसमान से बिजली गिरी और वे उसकी चपेट में आ गए। इस घटना में वे गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल आष्टा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हमीदिया अस्पताल भोपाल रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें- बारिश-आंधी के बीच गणेश पंडाल पर गिरी बिजली, चपेट में आने से युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन


जिलेभर में रुक-रुककर हुई तेज बारिश
शुक्रवार को केवल आष्टा ही नहीं बल्कि पूरे जिले में बारिश का सिलसिला जारी रहा। सीहोर, इछावर, बुधनी, रेहटी, भेरूंदा समेत कई इलाकों में रिमझिम और तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश के साथ तेज गर्जना भी लोगों को डराती रही। इस दौरान खेतों और सड़कों पर पानी भर गया, जिससे यातायात में भी दिक्कतें आईं। बारिश से जहां किसानों की फसलों को लाभ होने की उम्मीद है, वहीं बार-बार बिजली गिरने और गर्जना की घटनाएं ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात में खुले में मवेशी चराने या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी में बारिश के दो स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, 10 जिलों में हुई बारिश,अगले 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट

औसत वर्षा का आंकड़ा पहुंचा 824.3 मिमी
अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार जिले में 01 जून से अब तक कुल 824.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 916.1 मिमी था। इस बार जिले में अभी सामान्य औसत वर्षा (1148.4 मिमी) से कम बारिश हुई है। सीहोर जिले के वर्षामापी केंद्रों पर अब तक अलग-अलग वर्षा दर्ज की गई है। सीहोर में 794.6 मिमी, श्यामपुर में 724.9 मिमी, आष्टा में 649.0 मिमी, जावर में 554.6 मिमी, इछावर में 811.3 मिमी, भैरूंदा में 824.0 मिमी, बुधनी में 1135.0 मिमी और रेहटी में 1101.2 मिमी वर्षा मापी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें