फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: कोविड-19 के नए JN.1 वेरिएंट को लेकर दिशा-निर्देश जारी, लक्षण दिखने पर RT-PCR टेस्ट करवाने की सलाह

Sat, 23 Dec 2023 05:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले में कोविड-19 के नए जेएन.1 वेरिएंट को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया है कि कोरोना के लक्षण दिखने पर आरटी-पीसीआर टेस्ट अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक महामारी के परिदृश्य में कोविड-19 के पॉजिटिव तथा एक्टिव मरीजों की संख्या में दोबारा वृद्धि परिलक्षित होने के मद्देनजर तथा कोविड-19 के नए जेएन.1 वेरिएंट को लेकर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने जानकारी दी, मौसमी बीमारियों के दृष्टिगत साधारण सर्दी और जुकाम वाले रोगी भी कोविड-19 के लक्षण के साथ ओपीडी में उपस्थित हो सकते हैं। समस्त संदिग्ध व्यक्ति आईएलआई लक्षण वाले, जिन्होंने पिछले 14 दिनों में विदेश यात्रा की हो, जो प्रयोगशाला द्वारा पुष्टि किए गए केस के संपर्क में आए हों। समस्त संदिग्ध व्यक्ति जो हॉट स्पाट अथवा कन्टेंमेंट जोन के निवासी हों। समस्त अस्पताल में भर्ती मरीज, जिनमें आईएलआई के लक्षण प्रकट हुए हों, उन सभी को अपना आरटी-पीसीआर टेस्ट अवश्य कराना चाहिए।

अपर मुख्य सचिव ने जारी निर्देशों में कहा, प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा कोविड-19 रोगी की क्लीनिकल स्थिति का आंकलन कर ऑक्सीजन की आवश्यकता, ऑक्सीजन की फ्लोदर तथा यथोचित सेचूरेशन नियंत्रित कर आक्सीजन थेरेपी का तर्क संगत उपयोग सुनिश्चित किया जाए। अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता तथा अस्पतालों की क्षमता के अवलोकन के लिए नियमित रूप से ड्रॉय रन का आयोजन, सभी गंभीर रूप से संक्रमित पाए व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रैसिंग सुनिश्चित की जाए। पर्याप्त वेंटेलेशन एवं मास्क का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। ऐसे क्षेत्र जहां कोविड के ज्यादा प्रकरण आ रहे हों, वहां सर्विलांस गतिविधियों दोबारा प्रारंभ की जाएं। आगामी उत्सवों की तैयारियों के लिए आवश्यक है कि कार्यकम आयोजकों द्वारा भीड़ का उचित प्रबंधन किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें