फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: प्रसिद्ध देवी धाम सलकनपुर के पास बनी दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

Mon, 06 Nov 2023 07:27 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore News: देवी धाम सलकनपुर मंदिर के पास स्थित दुकानों में रविवार देर रात आग लग गई। आगजनी की घटना में दो दुकानें जलकर खाक हो गई हैं।
विज्ञापन
सलकनपुर माता मंदिर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध देवी धाम सलकनपुर मंदिर के पास लगी दुकानों में देर रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आगजनी में कई दुकानें इसकी चपेट में आ गई। वहीं दो दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया गया। आगजनी में लाखों रुपए का नुकसान बताया गया है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने मकबूल इंतजाम किए थे, जिससे कि कोई बड़ी आग की घटना नहीं हो पाई और सुबह-सुबह आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं लगा है। मामले में एसडीओपी शशांक गुर्जर का कहना है कि दो दुकानों में आग से क्षति हुई है। दुकानदारों का कहना है कि लाखों का नुकसान हुआ है। इसमें दो दुकानों पर पूजा पाठ के सामान और एक ढाबे में नुकसान हुआ है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। अभी आरंभिक जांच में एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है जिसमें एक व्यक्ति दुकान के पास खड़ा है और वहां कचरा भी पड़ा है। इसे लेकर पुलिस तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें