फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: पिता-पुत्र को आजीवन कारावास की सजा, डंडे से हमला कर ग्रामीण को उतारा था मौत के घाट; जानें

Mon, 24 Feb 2025 05:05 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
विज्ञापन
सीहोर न्यायालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीहोर की बुधनी कोर्ट ने बहुचर्चित हत्या के मामले में कड़ा फैसला सुनाते हुए पिता-पुत्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश डॉ. वैभव विकास शर्मा की अदालत ने यह निर्णय सुनाया।
विज्ञापन


अपर लोक अभियोजक रामेश्वर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संजीत ओझा पिता हरिप्रसाद ओझा ने 22 अगस्त 2021 को थाना बुधनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, घटना शासकीय हैंडपंप के पास हुई, जहां विवाद के दौरान अर्जुन ओझा ने हरिप्रसाद ओझा पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण हरिप्रसाद बेहोश हो गए और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में पुलिस ने अर्जुन ओझा और उसके पिता रामविलास ओझा के विरुद्ध धारा 302/34 के तहत प्रकरण दर्ज कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया। अभियोजन पक्ष की दलीलों और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और 5000-5000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। इस मामले में शासकीय अभिभाषक अपर लोक अभियोजक रामेश्वर शर्मा ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें