फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: पैरालंपिक खिलाड़ी कपिल परमार ने कहा- मोबाइल स्क्रॉल करने से नहीं, पन्ने पलटने से तकदीर पलटेगी

Tue, 04 Feb 2025 04:52 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

2024 पैरालंपिक में कांस्य पदक विजेता एवं अर्जुन अवार्ड से सम्मानित पैरा जूडो प्लेयर कपिल परमार ने निशुल्क कोचिंग क्लासेस में पढ़ रहे अभ्यर्थियों को सफलता के मंत्र बताए।
विज्ञापन
निशुल्क क्लास में मार्गदर्शन देते हुए कपिल परमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2024 पैरालंपिक में कांस्य पदक विजेता और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित पैरा जूडो खिलाड़ी कपिल परमार ने कहा है कि मोबाइल स्क्रॉल करने से नहीं, बल्कि किताबों के पन्ने पलटने से तकदीर निश्चित बदलेगी। इसीलिए इमानदारी से सही दिशा में पढ़ाई जारी रखें। वे आज जिला प्रशासन और आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा द्वारा लाइब्रेरी हाल पर संचालित निशुल्क कोचिंग क्लासेस के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाल रहे थे।

विज्ञापन


पैरालंपिक खिलाड़ी कपिल परमार ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित यूपीएससी एवं एमपीपीएससी निशुल्क कोचिंग क्लासेस में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं से कहा कि इसे निशुल्क समझकर इसकी कीमत को कम न आंके। क्योंकि निःशुल्क का अर्थ हल्का नहीं होता है। अर्जुन अवार्डी कपिल परमार ने अपने संघर्ष भरे जीवन की यात्रा को अभ्यर्थियों के साथ साझा करते हुए बताया कि जीवन में सभी भटकावों से बचते हुए हमेशा एक ही लक्ष्य पर फोकस कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने अभ्यर्थियों को बताया कि हमारे अंदर कुछ कर जाने की ललक होनी चाहिए, जिससे हमें यह विश्वास हो पाए कि मैं भी कर सकता हूं। उन्होंने अभ्यर्थियों को सोशल मीडिया और मोबाइल फोन से जितना संभव हो पाए, दूरी बनाने और सोशल मीडिया का सदुपयोग करने के लिए कहा।

स्वास्थ्य और सही खान-पान रखने का महत्व समझाया
पैरा जूडो प्लेयर कपिल परमार ने सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए तैयारी के साथ-साथ स्वास्थ्य और सही खान-पान रखने का महत्व समझाया। एक विद्यार्थी के प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि हमें दूसरों द्वारा कही गई बातों से फर्क नहीं पड़ना चाहिए। बस अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिविल सर्विसेज की तैयारी के दौरान कई बार हमें एंजायटी का भी सामना करना होता है। 
विज्ञापन


ऐसे में शांति से बैठकर लंबी-लंबी सांसें लेना बहुत ही सहायक सिद्ध होता है। नि:शुल्क कक्षा में सीहोर भर से सभी वर्गों के जरूरतमंद विद्यार्थियों ने भागीदारी की। इस दौरान अपने व्याख्यान में कपिल परमार ने अभ्यर्थियों द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का संतुष्टिपरक उत्तर दिया, क्लास की समाप्ति भारतीय संविधान की प्रस्तावना दोहराने के साथ हुई। इस दौरान सहायक संचालक निःशुल्क कोचिंग क्लासेस नीतू लोधी, शिक्षक गोकुल प्रसाद वर्मा, हितिश दुबे और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

वर्ष 2021 से प्रतिदिन सुबह आठ से 10 तक चल रही नियमित कक्षाएं
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन सीहोर एवं आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस के संस्थापक परीक्षित भारती के सहयोग से निःशुल्क कक्षाएं वर्ष 2021 से प्रतिदिन सुबह 8:00 से 10:00 तक नियमित गवर्नमेंट लाइब्रेरी कक्ष टाउन हॉल सीहोर में सभी वर्गों के जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिये लगती हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें