फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: नशे में धुत सरपंच उसका दोस्त एसआई और चौकी प्रभारी से झूमे, कॉलर पकड़ी, नेमप्लेट टूटकर जमीन पर गिरी

Mon, 03 Mar 2025 08:03 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

आष्टा क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अफसर ने जब चार पहिया वाहन को रोका तो उसमें सवार सरपंच ने एसआई को पहले तो सरपंच होने का रौब दिखाया। फिर गालियां दी और नशे की हालत में पुलिस अफसर से कॉलर पकड़कर झूमा झटकी कर दी।
विज्ञापन
आष्टा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अफसर ने जब चार पहिया वाहन को रोका तो उसमें सवार सरपंच ने एसआई को पहले तो सरपंच होने का रौब दिखाया फिर गालियां दी और नशे की हालत में पुलिस अफसर से कॉलर पकड़कर झूमा झटकी कर दी। इसमें एसआई की वर्दी पर लगी नेम प्लेट टूटकर जमीन पर गिर गई। एसआई ने सरपंच के खिलाफ आष्टा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने सरपंच और अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय के नजदीकी हेमा चितवलिया स्थित कुबेरेश्वर धाम में इन दिनों रुद्राक्ष महोत्सव और शिवमहापुराण कथा चल रही है। भोपाल इंदौर राजमार्ग पर यातायात बाधित न हो इसे ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्ट किया गया है। उप निरीक्षक दिनेश सिंह अमलाहा डायवर्सन पाईंट पर पुलिस बल एवं स्थानीय कोटवारों के साथ ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान एक चार पहिया वाहन को उन्होंने रोका और डायवर्ट रूट की जानकारी दी। वाहन में 4 लोग सवार थे, पीछे की सीट पर ग्राम जताखेड़ा का सरपंच कैलाश वर्मा गाड़ी रोकने की बात पर नाराज हो गया और नशे की हालत में पहले तो बोला कि तूने मेरी गाड़ी कैसे रोकी मैं जताखेड़ा का सरपंच हूं और उप निरीक्षक दिनेश सिंह से अभद्रता की और फिर गाड़ी से उतरकर साथी के साथ मिलकर झूमाझटकी करने लगा। 

एसआई दिनेश सिंह ने इसकी जानकारी अमलाहा चौकी पर दी। जहां तत्काल चौकी प्रभारी अजय जोझा बल के साथ पहुंचे, जिन्होंने सरपंच और उसके साथी को समझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों ही व्यक्ति कैलाश वर्मा एवं जितेंद्र वर्मा गालिया देते हुए झूम गए, जिससे अमलाहा चौकी प्रभारी अजय जोझा की वर्दी की नेम प्लेट टूट गई एवं वर्दी का ऊपर का बजट टूट कर वहीं गिर गया। आरोपियों के खिलाफ आष्टा थाना में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें