फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul News: ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

Mon, 03 Mar 2025 07:59 AM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

बैतूल में एक युवक को आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 20,000 रुपये की मांग की गई। मानसिक दबाव में आकर उसने गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक युवक ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर अपना गला काट लिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सारणी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 निवासी 22 वर्षीय राजा पिता दीपक सूरे को लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। आरोपियों ने उसके आपत्तिजनक वीडियो के आधार पर उसे धमकाया और 20,000 रुपये की मांग की। एक कॉल के दौरान ब्लैकमेलर ने खुद को डीएसपी बताते हुए पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस मानसिक दबाव के चलते राजा ने ब्लेड से अपना गला काट लिया।

जांच में सामने आया कि युवक को बार-बार वीडियो कॉल और वॉयस कॉल के जरिए धमकाया जा रहा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल का गठन किया गया है। उपनिरीक्षक सुनील गौर के नेतृत्व में पुलिस टीम राजस्थान रवाना हो चुकी है, जहां से आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


साथ ही, साइबर सेल को निर्देश दिए गए हैं कि डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए जाएं और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जाए। पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने बताया कि युवक को अज्ञात नंबर से फोन कर पैसे मांगे गए थे। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल युवक का इलाज भोपाल में जारी है, और पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें