फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: कलेक्टर परिसर के कार्यालयों का DM ने लिया जायजा, कहा- कोई दुविधा होने पर वरिष्ठ अधिकारी को बताएं

Tue, 10 Oct 2023 06:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore News: सीहोर जिले के कलेक्टर ने कलेक्टर परिसर के कार्यालयों का मंगलवार को जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, किसी कार्य में थोड़ी भी दुविधा हो तो तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारी के ध्यान में लाएं। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन की कार्रवाई भी देखी।
विज्ञापन
कलेक्टर परिसर का जायजा लेते हुए डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में विधानसभा निर्वाचन की उद्घोषणा के बाद कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कलेक्टर कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यालयों तथा निर्वाचन की कार्रवाई संचालित करने के लिए गठित अनेक सेल-सेंटर का निरीक्षण किया। कलेक्टर सिंह ने निरीक्षण के दौरान निर्वाचन का कार्य संपादित कर रहे अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जरूरी है कि उन्हें जो कार्य सौंपा गया है, वे पूरी गंभीरता से समय सीमा में पूरा करें। सभी कार्य त्रुटि रहित हो, इसके लिए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की भली-भांति जानकारी होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को आदर्श आचार संहिता का स्वयं पालन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा किसी कार्य में थोड़ी भी दुविधा हो तो तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारी के ध्यान में लाएं।   कलेक्टर सिंह ने कलेक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम, निर्वाचन कॉल सेंटर, वीवीटी, सी-विजिल, पेड न्यूज मॉनिटरिंग सेल, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल, एमसीसी सहित कलेक्टर कार्यालय परिसर में संचालित सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह, डिप्टी कलेक्टर तन्मय वर्मा सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

आचार संहिता लगने के बाद जन सुनवाई बंद
शासन की महत्वपूर्ण योजना में शामिल जन सुनवाई आचार संहिता लगने के कारण बंद हो गई है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को आचार संहिता मध्यप्रदेश में लागू हो गई। उसके बाद मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई अब नहीं हो पाएगी। लेकिन आवेदक जानकारी के अभाव में आवेदन लेकर जन सुनवाई में कलेक्ट्रेट पहुंच गए।
विज्ञापन


विज्ञापन


दर्जनों आवेदक कलेक्ट्रेट में अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि आचार संहिता लगने के कारण जनसुनवाई नहीं हो पाएगी तो वह अपना आवेदन लेकर इस उम्मीद में बैठे रहे कि कोई अधिकारी उनकी समस्या सुनेगा। काफी देर तक आवेदक बैठे रहे, इसके बाद कलेक्टर के कर्मचारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि आप लोग इतनी दूर से आए हैं। इसलिए वह प्रयास करेंगे कि किसी अधिकारी से उनकी बात हो जाए। आवेदकों को अवगत भी कराया कि आचार संहिता लगने के कारण आने वाले दिनों में जन सुनवाई बंद रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें