फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: आष्टा के एक गांव में जीजा और साली ने खाया जहर, हालत गंभीर

Sat, 13 Jan 2024 12:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले में शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांव बफापुर ढाकनी में जीजा-साली ने एक साथ अज्ञात कारणों के चलते खेत पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के लिए परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में आष्टा ब्लॉक के एक गांव बफापुर ढाकनी में जीजा और साली ने एक साथ अज्ञात कारणों के चलते खेत पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के लिए परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा वहां मिला खाना जब्त कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बफापुर ढाकनी निवासी पिंकेश पुत्र प्रेम सिंह मालवीय (38) तथा उसकी साली सलोनी पुत्री बाबूलाल (22) निवासी देवास अचेत अवस्था में अपने खेत पर मिले। बताया जाता है कि देवास निवासी सलोनी कुछ दिन पहले ही अपनी दीदी से मिलने बफापुर ढाकनी गांव आई थी। उसने अपने ही जीजा पिंकेश के साथ खेत पर अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन को जब इसका पता चला तो वह तुरंत ही दोनों को आष्टा शासकीय सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद सीहोर रेफर कर दिया।

जहरीला पदार्थ खाने के पीछे कारण क्या है इसको लेकर अभी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लेकिन अगर इन दोनों को होश आ जाता है तो बयान के आधार पर ही घटना का कारण ज्ञात हो पाएगा। पुलिस इस घटना को प्रेम-प्रसंग के एंगल से भी जोड़ कर देख रही है। लेकिन सही कारण इस गंभीर घटना के पीछे क्या है, इसकी तह में पुलिस जाने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन


इस संबंध में टीआई पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि बफापुर ढाकनी गांव में जीजा, साली ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, जिनको प्राथमिक इलाज के बाद सीहोर रेफर कर दिया गया है। अभी दोनों ही बयान देने की स्थिति में नहीं थे, जिसके चलते स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें