फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: शाहगंज थाने के दहोटा घाट में 15 से 20 दिन पुराना शव पेड़ पर लटका मिला, पुलिस ने जांच शुरू की

Sat, 02 Sep 2023 10:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore News: सीहोर जिले में शाहगंज थाना एरिया के तहत आने वाले दहोटा घाट में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव 15 से 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस चांज कर रही है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में शाहगंज से करीब 10 किमी दूर दहोटा घाट के जंगल में शनिवार को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटका मिला। शव 15 से 20 दिन पुराना बताया गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शाहगंज थाना पुलिस ने मर्ग कामय कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दहोटा घाट के जंगल में पेड़ पर एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक के शरीर पर सिर्फ पेंट और बनियान थी। मृतक की उम्र 35 से 40 साल के करीब है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम कराया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें