फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: MLA सुदेश राय बोले- सिंचाई के लिए उपलब्ध कराई जाएगी बिजली, कृषि पंप कनेक्शन के लिए परेशान न हो किसान

Tue, 26 Nov 2024 05:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

विधायक सुदेश राय बोले, सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। कृषि पंप कनेक्शन के लिए किसान परेशान न हो।
विज्ञापन
विधायक सुदेश राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक सुदेश राय ने मंगलवार को कहा कि किसानों को निरंतर बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। अस्थाई कृषि पंप कनेक्शन के लिए किसान परेशान न हो। सरल तरीके से जरूरतमंद किसानों को बिजली कनेक्शन दिलाए जाएंगे। किसानों को रबी सीजन में निरंतर और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति प्रदान करने को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई है।

विज्ञापन


किसानों से विधायक सुदेश राय ने कहा कि धोखेबाजों से सावधान रहकर अस्थाई कृषि पंप कनेक्शन लेने के लिए निर्धारित राशि का ही भुगतान अधिकृत पीओएस मशीन के माध्यम से करना है। भुगतान की रसीद भी लेनी है। खाद को लेकर विधायक सुदेश राय ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सरकारी खाद भंडारों पर खाद की कोई कमी नहीं है। बीच में कुछ स्थानों पर परेशानी हुई थी, लेकिन अब किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जा रही है। उपार्जन केंद्रों से नमी वाले सोयाबीन को रिजेक्ट करने की शिकायत मिल रही थी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए समस्या के समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्युत वितरण कार्यालयों, सरकारी खाद विक्रय और उपार्जन केंद्रों पर किसानों के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।

70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने में कोताही
सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के सभी ब्लॉक के बीएमओ से आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने श्यामपुर ब्लॉक में 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया का कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमएचओ को श्यामपुर बीएमओ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीएमओ को आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में गति लाने के तथा 70 वर्ष से अधिक उम्र के अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारी लैपटॉप साथ लेकर घर-घर सर्वे करें एवं 70 वर्ष से अधिक उम्र के जिन वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड नही बने हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनाएं। कलेक्टर सिंह ने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि जिन बीएमओं का कन्वर्जन रेट 80 प्रतिशत से कम है, उन्हें नोटिस जारी किए जाएं।

विज्ञापन


बैठक में कलेक्टर सिंह सीएमएचओ को निर्देश दिए कि टीवी के जिन मरीजों के बैंक खाते किसी कारण बंद है, उन खातों को सात दिवसों के भीतर चालू कराकर खातों में सहायता राशि डलवाएं। कलेक्टर सिंह ने बैठक में विलंब से पहुंचने पर सीहोर नगर पालिका सीएमओ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमएचओ सुधीर कुमार डेहरिया, सभी बीएमओ सहित निजी अस्पतालों के अस्पताल प्रमुख उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें