फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: कार में ले जा रहे थे गांजा, 8.7 किलो गांजे सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 Dec 2021 03:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपियों को 8.700 किग्रा अवैध गांजा व कार सहित गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन
इस कार से गांजा ले जाया जा रहा था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपियों को 8.700 किग्रा अवैध गांजा व कार सहित गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन


जिले में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शाहगंज थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुलस्ते के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई है। पुलिस के अनुसार थाना शाहगंज के चौकी बकतरा में चौकी पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक कार में तीन व्यक्ति अवैध गांजा लेकर गुगलवाड़ा तरफ जा रहे हैं।
 
तीनों आरोपी रायसेन जिले के
कार्रवाई करते हुए चौकी बकतरा क्षेत्र के जोनतला-भारकच्छ रोड़ पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोका और तलाशी ली। वाहन की डिक्की में 8.700 किग्रा गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा व एक कार (करीब 2 लाख रुपये) जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ थाना शाहगंज में एनडीपीएस एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। तीनों गिरफ्तार आरोपी रायसेन के निवासी हैं। तीनों से गांजे के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें