फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: आगजनी में आधा दर्जन से अधिक किसानों की फसलें हुईं बर्बाद, किसानों का करीब 20 लाख का नुकसान

Tue, 28 Mar 2023 06:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में आगजनी के चलते करीब आधा दर्जन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं। ऐसे में किसानों का करीब 20 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने कहा, बर्बाद हुई फसलों का किसानों को उचित मुआवजा मिले।
विज्ञापन
किसानों की फसलें हुईं बर्बाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर विधान सभा के ग्राम कचनारिया में मंगलवार सुबह शार्ट सर्किट के कारण से आगजनी की घटना घटित हुई। इसमें आधा दर्जन से अधिक किसानों की खेतों में खड़ी फसल जल कर खाक हो गई है। करीब 30 एकड़ में फसल को नुकसान हुआ है। इन किसानों को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

विज्ञापन


आगजनी की सूचना पर फायर ब्रिगेड की मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जा सका, तब तक काफी देर हो चुकी थी। आगजनी में आधा दर्जन से अधिक किसानों की 30 एकड़ से अधिक क्षेत्र की फसल जलकर राख हो गई।

पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश सक्सेना मंगलवार को पीड़ित किसानों से मिले और आगजनी से प्रभावित खेतों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को ढांढस बंधाते हुए जिला प्रशासन से मांग की है कि आगजनी में प्रभावित फसलों का सर्वे जल्द से जल्द कराया जाए और पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। किसानों को आर्थिक रूप से काफी बड़ी क्षति हुई है। इस आगजनी में 30 एकड़ क्षेत्र में खड़ी गेहूं की फसल खाक हो गई है, इसमें इन किसानों को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते आए दिन आगजनी की घटनाएं खेतों में घट रही हैं। ट्रांसफॉर्मर और अन्य विद्युत उपकरणों का मेंटनेंस विभाग सही समय पर नहीं कर रहा है। इससे आगजनी की घटनाएं घटित हो रही है। किसान वैसे ही प्राकृतिक आपदाओं से तो जूझते ही हैं, लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही के कारण भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सक्सेना ने कलेक्टर से मांग की है कि किसानों के हुए नुकसान की भरपाई की जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें