फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore Crime: भाभी ने देवर की छुरी मारकर की हत्या, सब्जी का ठेला लगाता था मृतक

Fri, 08 Sep 2023 08:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore Crime: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में भाभी ने देवर की छुरी मारकर हत्या कर दी। मृतक सब्जी का ठेला लगाता था। पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरीय क्षेत्र सीहोर के गंज क्षेत्र में एक व्यक्ति की छुरी मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप उसी की भाभी के ऊपर है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी विकास खींची ने बताया कि नगर के गंज क्षेत्र में लगभग 30 वर्षीय जितेंद्र की धारदार हथियार से हत्या हो जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले में जांच शुरू कर दी है।

घरेलू विवाद के कारण वारदात
मामले की जांच कर रहे कोतवाली में पदस्थ सब इंस्पेक्टर नवतेश सिंह के अनुसार, आरोपी महिला इस बात से नाराज थी कि उसका पति अपने भाई के साथ अस्पताल गया था, जिसको लेकर उसने पूछा तो बताया गया कि ज्यादा शराब के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता गया और महिला ने जितेंद्र की छुरी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया, मृतक जितेंद्र सब्जी का ठेला लगाया करता था। इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। लेकिन गुरुवार रात से ही उसके परिवार में विवाद चल रहा था। जो सुबह हत्या की वारदात में तब्दील हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी का अपने पति के भाई से शुक्रवार सुबह काफी विवाद हुआ। इसी बीच वाद-विवाद इतना बढ़ गया कि उसने छुरी उठाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


ज्यादा शराब के कारण विवाद
पुलिस ने बताया है कि लक्की बाई इस बात से नाराज थी कि उसके पति को उसका भाई ज्यादा शराब पिलाता है और बिना बताए उसको इलाज के लिए अस्पताल भी ले जाता है। इसी बात को लेकर रात को काफी विवाद हुआ। पुलिस ने बताया कि घर में हुए विवाद में आरोपी महिला का ससुर कमलेश भी घायल हो गया है, उसका प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में कराया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें