फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore Crime: 65 साल की महिला के गले से चेन स्नैचिंग, पांच दिन बाद स्नैचर गिरफ्तार

Tue, 21 Nov 2023 08:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore Crime: सीहोर जिले में एक 65 साल की बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग हुआ था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर शहर के व्यस्ततम कहलाने वाले इंग्लिशपुरा मार्ग से एक 65 साल की महिला के गले से अज्ञात चोर सोने की चेन खींच ले गया था। पांच दिन पुराने इस मामले में पुलिस ने अंततः चोर को बैरागढ़ बाइपास के पास से  दबोच लिया। आरोपी ने महंगे नशे के सुख के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


थाना कोतवाली अंतर्गत 16 नवंबर को शहर के व्यस्ततम कहलाने वाले इंग्लिशपुरा मार्ग पर स्थित जैन बुक डिपो के पास से एक 65 साल की महिला के गले से चेन खींच ले गए थे। दोपहर दो बजे के करीब हुई इस वारदात से सभी हक्के-बक्के रह गए थे। महिला के मदद के लिए पुकार लगाने के बाद भी अज्ञात चोर हाथ नहीं आ सके थे। दिनदहाड़े चेन खींचने की वारदात से व्यस्ततम कहलाने वाले इंग्लिशपुरा मार्ग पर सनसनी फैल गई थी।

इसके बाद महिला फरियादिया ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दोपहर करीब दो बजे इंग्लिशपुरा में हनुमान मंदिर से दर्शन करके वापस लौट रही थी। तभी जैन बुक डिपो के सामने मेन रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फरियादिया के गले में से सोने की चेन वजनी डेढ़ तोला छीनकर भाग गया। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर धारा-392 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक विकास खिचीं के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी एवं लूटी हुई सोने की चेन की पतारसी हेतु दो टीमें गठित की गई। टीमों द्वारा आरोपी अज्ञात की तलाश हेतु लगातार सीसीटीवी फुटेज देखी और तकनीकी मदद ली जा रही थी।
विज्ञापन


इसी क्रम में मुखबिर द्वारा आरोपी के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर बैरागढ़ बाइपास के पास से आरोपी तरूण उर्फ अमन शर्मा पिता दिलीप शर्मा उम्र 19 साल निवासी अम्बेडकर पार्क के पास गंज सीहोर को पकड़ा गया। आरोपी तरूण उर्फ अमन शर्मा से पूछताछ में उसने घटना करना स्वीकारा एवं महंगे नशे के शौक को पूरा करने के लिये लूट की वारदात करना बताया। आरोपी तरुण शर्मा के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन जब्त कर आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें