फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: सीएम के जिले में कांग्रेस ने सेंध लगाई, जिला पंचायत की 5 सीटों में 3 पर कांग्रेसी समर्थित प्रत्याशी की जीत पक्की

Sun, 26 Jun 2022 07:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मध्य प्रदेश  त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में सीएम के जिले में कांग्रेस ने सेंध लगाई है। जिला पंचायत की 5 सीटों में 3 पर कांग्रेसी समर्थित प्रत्याशी जीत पक्की हो गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश  त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में सीएम के जिले में कांग्रेस ने सेंध लगाई है। जिला पंचायत की 5 सीटों में 3 पर कांग्रेसी समर्थित प्रत्याशी जीत पक्की हो गई है। 
विज्ञापन


जिले की सीहोर जनपद के 411 मतदान केन्द्रों पर शनिवार को मतदान हुआ। सीहोर जनपद के मतदान केन्द्रों पर कुल 88.42 प्रतिशत मतदान किया गया। इन मतदान केन्द्रों पर कुल एक लाख 98 हजार 206 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। प्रथम चरण में सीहोर जनपद की सभी 154 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान कराए गए। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर तथा एसपी मयंक अवस्थी ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण के परिणाम सामने आने लगे हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार हार की ओर हैं। पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य के 5 पदों के लिए मतदान हुआ है। इन 3 वार्ड्स निगम के समर्थित प्रत्याशी की जीत गए हैं।
विज्ञापन


वार्ड क्रमांक-1 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष रमेश सक्सेना के बेटे शशांक सक्सेना लगभग 5 हजार मतों से चुनाव जीत गए हैं। यहां BJP के समर्थन से मंडल अध्यक्ष गिरीश सोलंकी पराजित हुए हैं। वार्ड क्रमांक- 2 में भोपाल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजू राजपूत जीत की ओर अग्रसर हैं। यंहा बीजेपी समर्थित उम्मीदवार तीर्थ सिंह दांगी की हार तय मानी जा रही है। वार्ड क्रमांक- 3 में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार अनस जीत की ओर बढ़ रहे हैं। यंहा से बीजेपी समर्थित प्रत्याशी सुमन महेंद्र गौर की पराजय लगभग तय दिख रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें