फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: 'कांग्रेस अब खत्म होने की कगार पर', पूर्व मंत्री कमल पटेल ने जनसंवाद में कांग्रेस को घेरा

Wed, 01 May 2024 09:07 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर

सार

मंत्री कमल पटेल ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता को मतदान के दिन ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने का प्रयास करना है। उन्होंने कहा कांग्रेस खत्म होने की कगार पर है। 
विज्ञापन
सीहोर में संबोधित करते हुए कमल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में भाजपा का जनसंवाद कार्यक्रम किया गया। इसमें पूर्व मंत्री कमल पटेल ने संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वहीं मतदान बढ़ाने के लिए जुटने के लिए भी कहा। 
विज्ञापन


शहर के लीसा टॉकीज स्थित भाजपा के लोकसभा कार्यालय में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री कमल पटेल ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता को मतदान के दिन ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने का प्रयास करना है। उन्होंने कहा कांग्रेस खत्म होने की कगार पर है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार विकास के विजन पर कार्य करती है।

कार्यक्रम के दौरान यहां पर मौजूद सीहोर विधायक सुदेश राय ने कहा कि सबका साथ और सबका विकास ही पीएम नरेन्द्र मोदी की गारंटी है। बिना किस भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे है। अब लोगों का चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में अब देश अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होकर उभरा है। देश को मजबूत बनाने के लिए निर्भिक होकर मतदान करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें