फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: पराली में आग लगाई, 20 किसानों पर एक लाख का जुर्माना, दोबारा ऐसा किया तो जाना पड़ेगा जेल

Fri, 18 Apr 2025 05:50 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने नरवाई में आग लगाने वाले लापरवाह किसानों को समझाइश देते हुए कहा कि नरवाई जलाने से भारी मात्रा में धुआं और हानिकारक गैसें निकलती हैं, जो मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए नुकसानदायक हैं। खेतों में आग लगाने से मिट्टी के आवश्यक पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और मिट्टी की उर्वरता कम हो जाती है।
विज्ञापन
नरवाई में आग लगाने से बाज नहीं आ रहे किसान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गेहूं की पराली में आग लगाकर भूमि की उर्वरक शक्ति को कम करने और दुर्घटनाओं को आमंत्रण देने वाले 20 लापरवाह किसानों पर राजस्व विभाग ने केस दर्ज करते हुए एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। एसडीएम ने इस मामले में किसानों को हिदायत दी है कि अगर, कोई किसान ऐसा करता हुआ पाया गया तो अभी केवल जुर्माना लगाया गया है, आने वाले समय में कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


तहसीलदार सौरभ शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में कई किसानों की गेहूं की फसल आग लगने से चौपट हो गई, जिससे उन्हें लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। लापरवाह किसानों द्वारा मूंग बोने की एवज में गेहूं की नरवाई में आग लगाई जा रही थी। आगजनी के बाद पटवारियों द्वारा जब सर्वे कराया गया तो ऐसे 20 लापरवाह किसानों के नाम प्रशासन के सामने आए। एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी द्वारा इन किसानों पर केस दर्ज करते हुए 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई है कि अगर, फिर ऐसा किया तो सीधे जेल भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें:  पहले फ्लाइट, फिर दो दिन मालगाड़ी में सफर, अगरतला से विदिशा पहुंची दो बच्चों की मां, जानें प्रेम कहानी
विज्ञापन


एसडीएम ने दी समझाइश
एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने नरवाई में आग लगाने वाले लापरवाह किसानों को समझाइश देते हुए कहा कि नरवाई जलाने से भारी मात्रा में धुआं और हानिकारक गैसें निकलती हैं, जो मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए नुकसानदायक हैं। खेतों में आग लगाने से मिट्टी के आवश्यक पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और मिट्टी की उर्वरता कम हो जाती है। इस लापरवाही के कारण कई किसान भाइयों को नुकसान उठाना पड़ा है। इसलिए ऐसा न करें। 

इन किसानों पर लगाया गया इतने रुपये का  जुर्माना

  • राजेन्द्र पिता दुर्गाप्रसाद पाचौर – 15,000
  • सुनीता पुत्री भगवत रिठवाड़ – 5,000
  • सीमा बाई भादाकुई – 2,500
  • केशरी सिंह पिता सुंदरलाल सुनेड़ – 5,000
  • ज्वारीलाल पिता विसन आंबाकदीम – ₹2,500
  • नारायण, गुलरपुरा – 5,000
  • गुलाब पिता चुन्नीलाल राय, छीपानेर – 5,000
  • ग्यारसीलाल पिता रामलाल – 5,000
  • धमेन्द्र पिता ग्यारसीलाल, वासुदेव – 5,000
  • मगनलाल पिता रामौतार, बगवाड़ा – 2,500
  • शंकर पिता बाबूलाल, हालियाखेड़ी – 5,000
  • चिंता बाई पति देवचंद, पाडलिया – 5,000
  • गेंदालाल पिता रामकिशन – 5,000
  • रामाधार पिता मांगीलाल, खनपुरा – 5,000
  • दगडू पिता जीवन – 5,000
  • हरिओम पिता दगडू, सतराना – 7,500
  • रामदीन पिता भंवर सिंह – 5,000
  • अभिषेक पिता रामदीन, नंदगांव – 5,000
  • रोहित पिता नारायण सिंह – 2,500
  • राकेश पिता नारायण, चांदाग्रहण – 2,500

ये भी पढ़ें: सौरभ शर्मा को फंडिंग करने पर घिरे कई रसूखदार, बढ़ेंगे आरोपी, कैंसर अस्पताल संचालक ने दिए थे 6.5 करोड़

विज्ञापन


छह किसानों पर दर्ज कराई गई एफआईआर
प्रशासन द्वारा नरवाई में आग लगाने वाले 6 किसानों पर शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कराई गई। नरवाई में आगजनी के दौरान पंचायत सचिव एवं पटवारियों द्वारा पंचनामा बनाकर प्रशासन को सौंपा गया, जिसके बाद इन किसानों के विरुद्ध प्रकरण थाने भेजा गया। इन किसानों में पाडलिया निवासी मोनू, बबलू पिता देवचंद खाती, चांदाग्रहण निवासी रोहित व राकेश, तथा हालियाखेड़ी के किसान उमाशंकर पिता बाजूलाल के नाम प्रमुख हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें