फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: बगैर अनुमति कॉलोनी काटने वालों की शामत; राजस्व मंत्री करण सिंह ने कार्रवाई के दिए निर्देश

Sat, 03 Feb 2024 04:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर

सार

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए पटवारी के साथ नायब तहसीलदार, तहसीलदार गांव-गांव जाएं। किसानों के साथ बैठकर उनकी राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान करें।
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि बिना अनुमति के कॉलोनियां काटने वालों के विरुद्ध कलेक्टर और राजस्व अधिकारी सख्ती से कार्रवाई करें। राजस्व महाअभियान के तहत किए जा रहे कार्यों एवं राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए पटवारी के साथ नायब तहसीलदार, तहसीलदार और एसडीएम भी गांव जाएं। गांव में किसानों के साथ बैठकर उनकी राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान करें।
विज्ञापन


किसान को राजस्व संबंधी समस्या के लिए भटकना नहीं पड़े। इसी उद्देश्य से राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा आदि राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। सीमांकन प्रकरणों का निराकरण सभी पक्षों की मौजूदगी में करें, जिससे कोई विवाद की स्थिति न रहे। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा शुक्रवार को देवास में राजस्व महाअभियान की समीक्षा के दौरान कही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें