फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore Accident: ट्रायल लेते समय कार नदी में जा गिरी, एक युवक की मौत; तीन हुए घायल

Mon, 24 Jun 2024 02:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore Accident: मामला मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा का है। यहां कार का ट्रायल लेने के दौरान वाहन अचानक नदी में जा गिरा। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही जान चली गई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।
 
विज्ञापन
ट्रायल लेते समय कार नदी में जा गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार सारंगपुर से आष्टा कार खरीदने के लिए आए युवकों की गाड़ी ट्रायल लेते समय पपनास नदी पर अचानक गिर गई। सूचना मिलते ही मौके पर पार्वती पुलिस व अन्य लोग पहुंचे। घायलों को जैसे-तैसे कार से निकाला गया, लेकिन अधिक देर होने के कारण एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


पार्वती पुलिस ने बताया कि अज्जू कुरैशी पिता लालमियां (21) निवासी आवास काॅलोनी की मौके पर मौत हो गई। वहीं यासीन पिता सरवर खां निवासी आष्टा शादाब व दानिश निवासी सारंगपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को सिविल अस्पताल में उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि ये लोग सारंगपुर से आष्टा गाड़ी खरीदने के लिए आए हुए थे। युवक कार क्रमांक एमएच 50, 1140 का ट्रायल ले रहे थे। वे आष्टा से किलेरामा की ओर जा रहे थे कि चालक की लापरवाही के चलते कार नदी में जा गिरी और एक युवक की मौत हो गई। तीन घायलों के साथ वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें