फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: वृद्धा की नृशंस हत्या करने वाले दोषियों को उम्रकैद, दो साल पहले तीन आरोपियों ने मिलकर किया था मर्डर

Tue, 13 Sep 2022 03:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में दो साल पहले एक बुजुर्ग महिला की मारपीट और लूट के बाद हत्या करने वाले तीन दोषियों को अपर सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में करीब दो साल पहले एक बुजुर्ग महिला से मारपीट और लूट के बाद नृशंस हत्या करने वाले तीन दोषियों को अपर सत्र न्यायाधीश वैभव सक्सेना नसरुल्लागंज ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार 26 दिसंबर 2020 को थाना नसरूल्लागंज के अंतर्गत एक खेत में बने कुएं में वृद्ध महिला का शव मिला था। शव मिलने की सूचना पर नसरुल्लागंज पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था। विवेचना के दौरान लिए गए प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और संदेहियो से पूछताछ के आधार पर आरोपी मुंशिया उर्फ रामहेत पुत्र मोतीलाल दरोई, नरेन्द्र मीणा पिता रमेश चन्द्र मीणा, राजेश यादव पिता ताकू सिंह यादव निवासी भादाकुही द्वारा मृतका सुगना बाई की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से खेत में बने कुएं में शव को फेंकना पाया गया था। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया गया था।

द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश तहसील नसरुल्लागंज द्वारा अभियोजन की ओर से प्रस्तुत तर्क, बयानों एवं दस्तावेजों को विश्वसनीय मानते हुए दोषियों को  धारा 302/120-बी में आजीवन कारावास 394 भादंवि में 10 वर्ष 392 में 07 वर्ष एवं अर्थदंड से  दंडित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें