फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीहोर में बुधनी के नर्मदा घाट पर तीन युवक डूबे, दो की तलाश जारी; नहाते-नहाते पहुंचे गहरे क्षेत्र में

Sun, 28 Sep 2025 04:19 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले के बुधनी नर्मदा घाट पर रविवार को स्नान के दौरान तीन युवक डूब गए। एक को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि रायसेन जिले के नीलेश साहू और अमन साहू लापता हैं। पुलिस व गोताखोर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। हादसे से घाट पर अफरा-तफरी और परिजनों में व्याकुलता है।
विज्ञापन
बुधनी नर्मदा घाट पर तीन युवकों के डूबने से मचा हड़कंप
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के बुधनी नर्मदा घाट पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। पवित्र स्नान के दौरान तीन युवक डूबे, जिनमें से एक को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन दो युवक लापता हैं। पुलिस और गोताखोरों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है, परिवारजन घाट पर व्याकुल इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


रविवार की सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच बुधनी नर्मदा घाट पर अचानक चीख-पुकार मच गई। तीन युवक स्नान कर रहे थे, तभी नदी की गहराई और तेज बहाव ने उन्हें अपनी लपेट में ले लिया। घाट पर मौजूद लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन हादसा इतना अचानक हुआ कि सब स्तब्ध रह गए।

ये भी पढ़ें- सोना उगलने को तैयार इमलिया की भूमि, मुंबई की मैसर्स प्रॉस्पेक्ट रिसॉर्स और प्रशासन के बीच हुआ MOU
विज्ञापन


बुधनी थाना प्रभारी चैनसिंह रघुवंशी ने बताया कि युवक रायसेन जिले के दीवानगंज से आए थे। नर्मदा स्नान कर वे प्रसिद्ध सलकनपुर विजयासन धाम दर्शन के लिए निकलने वाले थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। लापता युवकों की पहचान नीलेश साहू और अमन साहू के रूप में हुई है। जबकि एक को तो सुरक्षित बचा लिया गया है।
विज्ञापन


गोताखोर कर रहे मशक्कत
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई। नदी की तेज धारा और अनजानी गहराई ने बचाव अभियान को चुनौतीपूर्ण बना दिया। कई घंटे से गोताखोर लगातार डूबे हुए युवकों की तलाश में हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें