फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कुबेरेश्वर धाम में छह दिन में छठवीं मौत, अब ड्यूटी पर तैनात भोपाल के पुलिसकर्मी की गई जान

Wed, 22 Feb 2023 05:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव में बीते छह दिन में छह लोगों की मौत हो गई। अब ड्यूटी दे रहे भोपाल के अजाक थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी समर सिंह भदौरिया की मौत हो गई। मौत के पीछे हृदयगति रुकना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
सीहोर में रुद्राक्ष महोत्सव आयोजित हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सीहोर में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव ड्यूटी दे रहे  भोपाल के अजाक थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी समर सिंह भदौरिया की मौत हो गई। मौत के पीछे हृदयगति रुकना बताया जा रहा है। इसे मिलाकर सीहोर के कुबेरेश्वरधाम में अब तक छह लोगों की मौत हो गई है। कुछ दिन पहले इंदौर के पुलिसकर्मी की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना अजाक भोपाल में पदस्थ पुलिसकर्मी समरसिंह भदौरिया की ड्यूटी कुबेरेश्वरधाम में चल रहे रुद्राक्ष महोत्सव में लगी थी। वे पीजी कालेज मे रुके थे। बुधवार सुबह 8 बजे हृदय गति रुकने से इनकी मृत्यु हो गई। शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय सीहोर भेजा गया। इनकी मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है। लेकिन उनकी मौत का सही कारण का खुलासा इनकी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। ज्ञात रहे कि कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव शुरू होने के छह दिन में यह छठी मौत है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें