सीहोर शहर में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और उनके हुनर को निखारने के उद्देश्य से आयोजित पांचवीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर नाके स्थित बजरंग कॉलोनी में किया गया। मास्टर ऑफ ताओ कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार 12 अक्टूबर को हुई इस प्रतियोगिता में पूरे मध्यप्रदेश से करीब 250 कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में भी सीहोर की बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
5 से 6 वर्ष आयु वर्ग में श्री तिवारी ने प्रथम स्थान, विधि मारन ने दूसरा स्थान और अश्विका शर्मा ने तीसरा स्थान जीता।
7 से 8 वर्ष वर्ग में हरदा की लविका भिलाला ने पहला स्थान पाया, जबकि सीहोर की शिवन्या सिंह दूसरे स्थान पर रहीं।
9 से 10 वर्ष वर्ग में नंदनी तंवर (हरदा) प्रथम, सौम्या मीना (भोपाल) द्वितीय और सीहोर की वृन्दा तिवारी तृतीय रहीं।
ये भी पढ़ें- 'अब युद्ध की परिभाषा बदल चुकी, भारत आतंक को कभी स्वीकार नहीं करेगा', यहां बोले CDS जनरल अनिल चौहान
11 से 12 वर्ष वर्ग में इंदौर की अफिया खान ने पहला स्थान जीता, भोपाल की झलक भारती दूसरे स्थान पर और सीहोर की आकाषि सूर्यवंशी तथा साक्षी चौहान ने तीसरा स्थान साझा किया।
13 से 14 वर्ष वर्ग में सीहोर की पायल बागवान प्रथम और प्रियांशी वर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं।
15 से 16 वर्ष आयु वर्ग में हरदा की संध्या सिटोले ने पहला, सुनीता मीना (हरदा) ने दूसरा और प्रेरणा अहिरवार (भोपाल) व नाजिय शाह (सीहोर) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
सम्मान और प्रेरणा का दिन
एसोसिएशन की ओर से कोच त्रिबंयक ठाकुर, साधना परमार, राशि अग्रवाल, नीतू लोधी, नरेंद्र गौर, शैलेंद्र राय, मोहित कसौटिया, सोनू शर्मा और पंकज वर्मा द्वारा सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि इन खिलाड़ियों का अगला लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाना है। प्रतियोगिता का समापन उत्साह, उमंग और गर्व के माहौल में हुआ, जब नन्हें खिलाड़ी मंच से उतरते समय भविष्य के चैंपियन बनने का सपना आंखों में लिए थे। सीहोर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा को बस सही अवसर की जरूरत होती है।