फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 24 घंटे में सुलझी सात साल की मासूम के अपहरण की गुत्थी, अंतरराज्यीय मानव तस्कर गिरोह गिरफ्तार

Sun, 11 Feb 2024 06:07 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मध्य प्रदेश के सीहोर में पुलिस ने सात साल की मासूम के अपहरण की गुत्थी सुलझा ली है। घटना में इस्तेमाल की गई दोनों कारों को बरामद कर लिया गया है। अंतरराज्यीय मानव तस्कर गिरोह को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली है। 
 
विज्ञापन
मानव तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते सीहोर एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में सात साल की मासूम का अपहरण करने वाले अंतरराज्यीय मानव तस्कर गिरोह को 24 घंटे में गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। बदमाश एक दिन पहले इछावर के डुन्डलावा गांव से सात साल की मासूम नाबालिग का कार से अपहरण कर ले गए थे। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल दस्तयाब कर शातिर गिरोह के नौ सदस्यों सहित घटना मे प्रयुक्त दोनो कारों को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 10 फरवरी को इच्छावर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना अन्तर्गत ग्राम डुंडलावा से कुछ अज्ञात लोगो द्वारा एक सफेद रंग की कार मे जबरन सात साल की मासूम का अपहरण कर ले गए है। सूचना पर थाना इछावर में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 363, 372 भादवि के तहत मामला कायम किया गया। एसपी मयंक अवस्थी ने तत्काल घटना स्थल पर जाकर एवं प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए एएसपी गीतेश गर्ग के मार्गदर्शन में एसडीओपी भेरुंदा दीपक कपूर एव एसडीओपी आष्टा आकाश अमलकर से टीमें बनवाई। एक टीम थाना प्रभारी इछावर कंचन सिह ठाकुर, दूसरी टीम थाना प्रभारी दोराहा राजेश सिन्हा और तीसरी टीम थाना प्रभारी बिलकिसंगज अविनाश भोपले एव चौथी टीम चौकी प्रभारी अमलाहा अजय जोझा के नेतृत्व में गठित कर बच्ची की तलाश के निर्देश दिए। 

कार और संदिग्धों का हुलिया जाना
पुलिस टीमों ने बच्ची के परिजनों से संदिग्ध कार एव अज्ञात लोगों के हुलिये की जानकारी एकत्रित की। घटनास्थल के आसपास  रहने वाले एव घटनास्थल से उस समय निकलने वाले  वाहन चालकों से उक्त कार के संबंध में जानकारी जुटाई। इछावर थाना में पदस्थ सैनिक विक्रम सिह ठाकुर को पता चला कि बच्ची के परिजनों ने जो हुलिया बताया था, उसी अनुसार लोग एक दिन पहले घटनास्थल के आसपास घूम रहे थे। पुलिस टीम ने घटना के पहले एव बाद के पूरे शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक संदिग्ध सफेद रंग की कार पुलिस को शहर के बाहर जाते दिखी। सीसीटीवी फुटेज में दिखी कार की तस्दीक हेतु एक टीम थाना प्रभारी दोराहा राजेश सिन्हा एवं एसआई कमलेश चौहान के नेतृत्व में रवाना की गई। 
विज्ञापन


संदिग्ध की जानकारी जुटाई
अन्य पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता प्राप्त कर जांच शुरू की। घटनास्थल पर जो एक संदिग्ध दिखाई दिया था, उसकी प्रदेश के विभिन्न थानों में अपहरण की वारदात को अन्जाम देने के आपराधिक रिकार्ड प्राप्त हुए। पुलिस टीमों ने सम्पूर्ण साक्ष्य एवं कड़ियों को एक-दूसरे से जोड़ा, जिसमें सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध कार का दिखना, वारदात के एक दिन पूर्व संदिग्धों का घटनास्थल पर मौजूद होना शामिल था। पुलिस ने घटनास्थल से करीब 500 किलोमीटर दूर जिला शिवपुरी के मायापुर गाव से ग्राम डुंडलावा से सात साल की मासूम को कार से अपहरण कर ले जाने वाले गिरोह के सभी सदस्यों को दबिश देकर हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार सभी शातिर अपराधी हैं। पूर्व में आपराधिक रिकार्ड विभिन्न जिलों में दर्ज हैं।  आरोपी दयाराम के विरुद्ध देवास, राजगढ में अपहरण एवं मानव तस्करी के प्रकरण हैं। एक प्रकरण में न्यायालय से सजा भी हुई है। उक्त आरोपियों से पूछताछ में अन्य जिलों में हुई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य घटनास्थल के पास एक दिन पहले रात्रि मे रुके थे। दूसरे दिन ग्राम डुन्डलावा से नाबालिग को पानी देने के बहाने बुलाकर कार में बिठाकर साथ ले गए थे। 
विज्ञापन


गिरोह के सदस्यो के नाम इस प्रकार है
1. तिवारी कंजर पिता नात कंचर उम्र 30 साल निवासी पीपलरावा जिला देवास
2. राहुल पिता चिमन मालवीय उम्र 20  निवासी खेडावत थाना सिलसिलाई जिला शाजापुर
3. सुनिल उर्फ रिन्कु पिता गणेश कन्जर उम्र 28 साल निवासी मायापुर शिवपुरी
4. आजाद सिह पिता रामजी कन्जर उम्र 38 साल निवासी मायापुर शिवपुरी
5. धऱमराज पिता सरविन कजर उम्र 55 साल निवासा मायापुर जिला शिवपुरी
6. शाहरुख पिता अकबर उम्र 25 साल निवासी बाबडिया थाना इछावर जिला सीहोर 
7. दयाराम पिता हरिशंकर उम्र 46 साल निवासी खेडावद थाना थाना सलसलाई जिला शाजापुर
8. इकरा पति शाहरुख उम्र 20 साल निवासी बाबडिया थाना इछावर जिला सीहोर 
9. मागीबाई पति राहुल कन्जर उम्र 18 साल निवासी खेडावद थाना थाना सलसलाई जिला शाजापुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें