फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद सीहोर पहुंचे कपिल परमार, किया गया भव्य स्वागत

Fri, 13 Sep 2024 07:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद सीहोर पहुंचने पर कपिल परमार का भव्य स्वागत किया गया। विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत कर बधाई दी। वहीं, नगर वासियों ने पुष्प वर्षा और ढोल नंगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
सीहोर पहुंचे कपिल परमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश को जूडो में पहला पदक दिलाकर इतिहास रचने वाले कपिल परमार शुक्रवार को अपने गृह जिले सीहोर पहुंचे। कपिल ने पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतकर सीहोर ही नहीं, बल्कि देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया है। कपिल के सीहोर आगमन स्वागत रैली निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।

विज्ञापन


स्वागत रैली हाउसिंग बोर्ड कालोनी से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। जगह-जगह अनेक संस्थाओं तथा बड़ी संख्या में नगरवासियों द्वारा फूलमाला पहनाकर, पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा ढ़ोल नगाड़े बजाकर स्वागत कर बधाई और शुभकामनाएं दी। स्वागत रैली के दौरान कपिल परमार खुली जीप में सवार थे तथा उन पर निरंतर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक सुदेश राय ने कपिल का स्वागत करते हुए कहा कि पूरे जिले को आप पर गर्व है। आप ऐसे ही आगे बढ़ते रहें और देश का नाम रोशन करते रहें। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सीताराम यादव, नगर पालिका अध्यक्ष  प्रिंस राठौर, सुदीप प्रजापति और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कपिल ने अपने पहले पैरालम्पिक में ही कांस्य पदक और जूडो में देश का पहला पदक जीत कर पूरी दूनिया में देश का नाम रोशन कर दिया है। पेरिस में आयोजित पैरालंपिक में 5 सितंबर को कपिल का मुकाबला ब्राजील के खिलाड़ी एलिल्टन डी ओलीवेरिया के मध्य कांस्य पदक के लिये खेला गया, जिसमें 10-0 से कपिल ने मुकाबला जीतकर कांस्य पदक जीता। कपिल अब तक 17 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कपिल अब तक आठ स्वर्ण पदक सहित कुल 13 अंतर्राष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें