पूर्व प्रेमी ने बर्बाद की जिंदगी
पुलिस से मिले जानकारी के अनुसार, परवलिया सड़क थाना क्षेत्र के ग्राम झिरनिया में रहने वाली एक युवती की शादी मार्च, 2024 में सीहोर जिले के दोराहा थाना क्षेत्र में रहने वाले बबलू मीना के साथ हुई थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी, सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन, इस बीच नवविवाहिता के पूर्व प्रेमी रोशन मीना निवासी ग्राम चंदेरी ने उसके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो ससुराल वालों को भेज दिए। पति और ससुराल वालों ने वीडियो फुटेज देखे को आगबबूला हो गए। नवविवाहिता की जिंदगी में तनाव हो गए और ससुराल वाले भी प्रताड़ित करने लगे।
ससुराल वालों ने घर से निकाला, पांच लाख लिए, पर साथ नहीं रखा
पीड़िता के मायके पक्ष का आरोप है कि वीडियो-फुटेज देखने के बाद अक्टूबर 2024 में पति बबलू मीना, ससुर रामनारायण मीना, सास कमलेश मीना और ननद रुमा मीना ने विवाहिता को चरित्रहीन कहकर घर से निकाल दिया। अपना घर उजड़ता देख, बदनामी और मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता अपने मायके में रहने लगी। इस सब से वह गहरे अवसाद में चली गई। इधर, बेटी को उसके ससुराल भेजने के लिए पिता ने प्रयास शुरू किए। इस दौरान ससुराल पक्ष ने शर्त रखी कि उसे (नवविवाहिता) रखने के बदले पांच लाख रुपये भी देने होंगे। बेटी का घर बचाने के लिए पेशे से किसान पिता ने प्रयास कर ससुराल पक्ष को यह रकम दे दी, लेकिन इके बाद भी ससुराल वालों ने उसे अपने घर में नहीं घुसने दिया। इस सब से पीड़ित नवविवाहिता लगातार तनाव में थी। 12 अगस्त की सुबह वह चुपचाप घर से निकली और गांव के पास स्थित कुएं में कूदकर जान दे दी। परिवार और ग्रामीणों को जानकारी लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। परवलिया सड़क थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें:
जीतू पटवारी ने मप्र सरकार को कहा- ‘अलीबाबा 40 चोर’, वोट चोरी के मुद्दे पर कही यह बात
सुसाइड नोट में क्या लिखा?
पुलिस के अनुसार, नविवाहिता ने सुसाइड से पहले एक नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार उसके पूर्व प्रेमी रोशन मीना और पति बबलू मीना समेत ससुराल पक्ष को ठहराया है। सुसाइट नोट में पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर उसके साथ मारपीट करने, चरित्रहीन कहने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। नोट में उसने यह भी लिखा कि पिता से पांच लाख रुपये लेने के बाद भी ससुराल वालों ने उसे रखने से मना कर दिया। उसके परिवार के बदनाम किया गया। इस सब से उसकी जीने की इच्छा खत्म हो गई है। अब वह और नहीं जीना चाहती है। उसने सुसाइड नोट में उसकी मौत के जिम्मेदार सभी लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
मृतका के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि बेटी अपने पति से तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन था। अपना परिवार टूटने और बदनामी के कारण वह लंबे समय से तनाव में चल रही थी। हो सकता है कि इसी कारण उसने आत्महत्या जैसा कम उठाया हो। इस मामले की जांच एसडीओपी ईटखेड़ी मंजु चौहान को सौंपी गई है। सुसाइड नोट जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
ये भी पढ़ें:
बच्चों का अश्लील पहनावा मां-बाप की गलती, बड़ा गणेश मंदिर में लगे पोस्टर पर मचा बवाल? जानें मामला