फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बुधनी के बाइपास हाईवे पर ट्रक में पीछे से जा घुसी एक कार, दो की मौत, पांच घायल

Sat, 04 Mar 2023 09:05 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

नागपुर से भोपाल आ रही कार बुधनी में बाइपास पर एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में दो की मौत हो गई। पांच अन्य घायल बताए जा रहे हैं। उनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
सीहोर के बुधनी में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में बुधनी बगवाड़ा टोल प्लाजा के पास एक कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज जारी है। कार में सवार सभी लोग नागपुर के बताए गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधनी के बाईपास हाईवे टोल प्लाजा के पास एक कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। ट्रक और कार की टक्कर के भीषण होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार ट्रक के पीछे से घुसने के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक अन्य युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को कार से बाहर निकाला। उन्हें नर्मदापुरम के अस्पताल रैफर किया गया। पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र के नागपुर से कुछ लोग भोपाल की ओर जा रहे थे। सभी नागपुर के बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज जारी हैl 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें