फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update: सीहोर में कोरोना बेकाबू, 24 घंटे में मिले तीन नए मरीज, फिर भी लापरवाही जारी

Tue, 11 Apr 2023 07:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

MP Corona Update News: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं। ये मरीज 24 घंटे के अंदर पाए गए हैं। जिले में कोरोना बेकाबू है, फिर भी कई जगहों पर लापरवाही देखी जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर की तरह मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में भी कोरोना वायरस लगातार बढ़ता जा रहा है। बावजूद इसके आम नागरिक और खुद स्वास्थ्य विभाग इस दिशा मे गंभीर नहीं है। लापरवाही की हद यहां तक है कि अब लगभग हर दिन मरीज मिल रहे हैं। सीहोर जिले में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। संक्रमण का आलम यहां तक है कि पिछले 24 घंटे में तीन मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


शहर से लेकर गांवों तक लगातार कोरोना संक्रमण तेज रफ्तार से फैल रहा है। जिले में 11 अप्रैल को तीन व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं।

श्यामपुर के नयापुरा निवासी 55 साल के व्यक्ति, इछावर के भाऊखेड़ी निवासी 29 साल की महिला और सीहोर में देवनगर निवासी एक बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में 11 अप्रैल को कोरोना के 52 सैंपल लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें