फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: ऑटो चालक से मारपीट का मामला, जाति विशेष को लेकर गलत टिप्पणी करने पर मंडी थाना प्रभारी लाइन अटैच

Tue, 30 Jan 2024 08:10 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर

सार

मारपीट में घायल ऑटो चालक की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मंडी थाने में प्रकरण दर्ज हुआ था। आरोपी पक्ष क्रॉस केस दर्ज कराना चाहता था, जिस पर थाना प्रभारी ने गलत टिप्पणी की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी लाइन अटैच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मारपीट के मामले में एक जाति विशेष को लेकर गलत टिप्पणी करने पर थाना मंडी के प्रभारी निरीक्षक गिरीश दुबे को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मारपीट के एक मामले में मंडी थाने में शिकायत दर्ज करने गए लोगों से किसी जाति विशेष को लेकर गलत टिप्पणी का आरोप मंडी थाना प्रभारी गिरीश दुबे पर लगाया गया था। मामले में जानकारी, कुछ इस प्रकार सामने आ रही है कि एक ऑटो चालक के साथ दो लोगों ने मारपीट की थी, जिसमें ऑटो चालक घायल हो गया था। ऑटो चालक की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मंडी थाने में प्रकरण दर्ज हुआ था। आरोपी पक्ष चाहता था कि मामले में क्रॉस केस दर्ज हो जाए, लेकिन थाना प्रभारी ने ऐसा नहीं किया। इसी बात पर आपसी बातचीत के दौरान थाना प्रभारी की बात को रिकॉर्ड कर लिया गया।

इस मामले पर थाना प्रभारी गिरीश दुबे की सोमवार को राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के सीहोर आगमन के दौरान लोगों ने इस बारे में शिकायत भी की थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने मंडी थाना प्रभारी गिरीश दुबे को तत्काल लाइन अटैच कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें