फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी, सर्दी,खांसी, बुखार होने पर तुरंत कराएं जांच

Tue, 27 Dec 2022 10:03 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

स्वास्थ्य विभाग की एडवायजरी के अनुसार बचाव के लिए नियमित अंतराल से हाथ धोना चाहिए। साथ ही बिना हाथ धोए चेहरे को न छुएं, संक्रमित सामग्रियों के संपर्क में आने से बचें, छींकते समय साफ रूमाल का प्रयोग करें।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को लेकर एडवायजरी जारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवायजरी जारी की है, जिसके अनुसार सर्दी, खांसी, बुखार आना, सिर दर्द, नाक बहना, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, गले में खराश, सीने में जकड़न आदि लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत डॉक्टर की सलाह ले और मास्क लगाएं। ऐसी अवस्था में भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचे। संक्रमित व्यक्ति के खुली जगह में छींकने व खांसने से हवा द्वारा इस वायरस का संक्रमण होता है। संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने, गले लगने, संक्रमित जगह के संपर्क में आने से भी यह वायरस फैलता है।
विज्ञापन


 

स्वास्थ्य विभाग की एडवायजरी के अनुसार बचाव के लिए नियमित अंतराल से हाथ धोना चाहिए। साथ ही बिना हाथ धोए चेहरे को न छुएं, संक्रमित सामग्रियों के संपर्क में आने से बचें, छींकते समय साफ रूमाल का प्रयोग करें, सर्दी जुकाम या खांसी से प्रभावित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें, खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कोरोना वायरस संक्रमण से बचने भीड़-भाड़ से दूर रहें। चिकित्सक से जरूरी परामर्श लें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें