फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: डॉक्टर के सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, हीरे की अंगूठी, सोने के जेवरात सहित सात लाख का माल गायब

Fri, 13 Oct 2023 10:33 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर में एक डॉक्टर के घर लाखों की चोरी हो गई। डॉक्टर नाइट ड्यूटी पर गए थे, तभी चोर घर में घुस गए। चोर यहां से हीरे की अंगूठी, सोने के जेवरात समेत नकदी ले उड़े। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर के दांगी स्टेट कॉलोनी में बीती रात अज्ञात चोरों ने डॉक्टर के सूने मकान पर धावा बोल दिया। चोरों ने 10 तोला सोना, हीरे की अगूंठी और 20 हजार रुपये पर हाथ साफ कर लिया। जब चोरी हुई तब डॉक्टर नाइट ड्यूटी पर थे। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सीहोर दांगी स्टेट कॉलोनी में निवास करने वाले डॉक्टर धर्मेंद्र राठौर भाऊखेड़ी अस्पताल में पदस्थ हैं। वे पिछले कुछ दिन से स्थायी रूप से इछावर के अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं। वे ड्यूटी पर निकल गए और उनकी पत्नी मायके में होने से घर कोई नहीं था। इसी का चोरों ने फायदा उठाया।  सुबह डॉक्टर घर पहुंचे तो नजारा देख होश उड़ गए। 

बताया जाता है कि चोर 2 जोड़ी मंगलसूत्र, 2 जोड़ी कान के टॉप्स, झुमकी, एक गले की चैन, एक हीरे की अंगूठी सेट सहित करीब 10 तोला सोने के जेवर, तीन चांदी की वजनी पायल तथा 20 हजार रुपये नकद चोरी गए हैं। पुलिस को यहां चोरों के दीवार पर चढ़ने के पैरों के निशान मिले है। संभवत: चोर छत से अथवा बगल के घर से घुसे थे। कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें