फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: दुकान व मंदिर में मुकुट चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने आरेपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 29 Oct 2024 06:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

MP: कोतवाली पुलिस ने दुकान व मंदिर में मुकुट चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों से पीतल के बर्तन व मंदिर में माता जी का चांदी का मुकुट एवं चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल समेत लाखों का माल बरामद  किया है।

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस के अनुसार 24 अक्तूबर को फरियादी संदीप पिता प्रेम नारायण किरार निवासी शास्त्री कॉलोनी सीहोर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया। जिसमें बताया गया कि 23 अक्तूबर को कोई अज्ञात व्यक्ति माता मनसा देवी के मंदिर में से माताजी का चांदी का मुकुट चोरी कर ले गया।

विज्ञापन


इसी दिन फरियादी हरमिंदर सिंह पिता अवतार सिंह निवासी पटेल नगर कॉलोनी सीहोर थाने पर रिपोर्ट किया कि रात में कोई अज्ञात चोर उनकी दुकान का ताला तोड़कर पीतल के पुराने बर्तन चोरी कर ले गया है।

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अज्ञात चोरों की पतारसी हेतु थाना प्रभारी मनोज मालवीय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। दौराने विवेचना टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य की मदद से एवं पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की चार व्यक्ति क्रिसेंट चौराहे के पास पुराने थाने के पीछे बैठकर चोरी किए बर्तन बेचने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना की तस्दीक पर मौके पर पहुंचकर देखा तो चार व्यक्ति उक्त स्थान पर मिले जो पुलिस को देखकर भागने लगे। जिन्हें बमुश्किल पकड़ा एवं हिकमतमली से पूछताछ की गई, जिनके द्वारा पूछताछ में बताया गया कि दिनांक 24 अक्तूबर को झागरीया रोड से दुकान में से पीतल के बर्तन चोरी करना स्वीकार किया। जिनके पास से पुलिस में पीतल के बर्तन तकरीबन डेढ़ कुंटल करीब 70 हजार रुपए के एवं एक चांदी का मुकुट कीमती करीब 15 हजार का जब्त किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें