फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: 'राजतिलक होते-होते वनवास हो जाना..', पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भावुक बयान, जानें क्या बोले

Wed, 03 Jan 2024 11:32 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी के शाहगंज पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों से कहा कि चिंता मत करना, मेरी जिंदगी आपके लिए, जनता जनार्दन के लिए, मेरी बहनों के लिए हैं, मेरे बेटे-बेटियों के लिए है। 

विज्ञापन
शिवराज सिंह से लिपटकर रोती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी के शाहगंज पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। लेकिन दूसरी तरफ शिवराज ने निराश मन से कहा कि मुख्यमंत्री के पद तो आ जा सकते है, लेकिन मामा और भाई का पद कभी कोई नहीं छीन सकता है। वहीं उन्होंने कहा कि राजतिलक होते होते वनवास हो जाना भी कोई बड़ा उद्देश्य होगा।

विज्ञापन


बहनों की योजनाएं भी जारी रहेंगी
पूर्व सीएम चौहान ने कहा कि मैं बहुत गंभीरता से कहा रहा हूं, तुम्हें छोड़कर कभी नहीं जाऊंगा। उन्होंने कहा कि क्या इतने छोटे बच्चे कभी सभा में आते हैं, क्या ये अपने मामा के लिए आए हैं। बहनों की योजनाएं भी जारी रहेंगी और भांजे-भांजियों के कल्याण में भी कोई कसर नहीं रहेंगी। चाहे गरीब हो किसान हो, हमने जो कहा है वो करेंगे।

कोई तकलीफ नहीं रहने दूंगा
शिवराज सिंह ने कहा कि चिंता मत करना, मेरी जिंदगी आपके लिए, जनता जनार्दन के लिए, मेरी बहनों के लिए हैं, मेरे बेटे-बेटियों के लिए है। इस धरती पर इसलिए आया हूं कि तुम्हारी जिंदगी में कोई तकलीफ नहीं रहने दूंगा। तुम्हें छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें