फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: भोपाल-इटारसी रेल खंड की कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी, सफर से पहले जान लें गाड़ियों के नाम

Tue, 10 Oct 2023 12:03 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

भोपाल मंडल के भोपाल-इटारसी रेल खंड पर बुधनी-बरखेड़ा (घाट सेक्शन) के मध्य तीसरी लाइन चालू करने के लिए प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। इस कारण कई ट्रेन निरस्त रहेंगी। 
विज्ञापन
train track- new - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे के बुधनी-बरखेड़ा ट्रैक पर कार्य के चलते कई ट्रेनें अगले कुछ दिनों निरस्त रहेंगी। भोपाल मंडल के भोपाल-इटारसी रेल खंड पर बुधनी-बरखेड़ा (घाट सेक्शन) के मध्य तीसरी लाइन चालू करने के लिए बुधनी, मिडघाट, चौका एवं बरखेड़ा स्टेशनों पर प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान इस खंड पर चल रहीं कुछ गाड़ियों को निर्धारित तिथियों में प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


ये ट्रेनें निरस्त रहेंगी
  • गाड़ी संख्या 19343 इंदौर-सिवनी पंचवेली एक्सप्रेस 15 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक तथा गाड़ी संख्या 19344 छिंदवाड़ा-इंदौर पंचवेली एक्सप्रेस 16 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक निरस्त रहेंगी। 
  • गाड़ी संख्या 12153 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रानी कमलापति एक्सप्रेस 26 अक्तूबर को तथा गाड़ी संख्या 12154 रानी कमलापति-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 27 अक्तूबर को निरस्त रहेगी। 
  • गाड़ी संख्या 22187/22188 रानी कमलापति-अधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस 25 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी। 
  • गाड़ी संख्या 12061 रानी कमलापति-जबलपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस दिनांक 15 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक तथा गाड़ी संख्या 12062 जबलपुर-रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस 16 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। 
  • गाड़ी संख्या 06603/06604 बीना-कटनी मुड़वारा-बीना मेमू स्पेशल 15 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें