फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: चौपाल लगाकर जन आंदोलन करेगी कांग्रेस, बाबूलाल पटेल बोले- विपक्ष के नेताओं को परेशान कर रही सरकार

Tue, 25 Apr 2023 10:40 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल पटेल ने कहा कि देश में लोकतंत्र को खत्म करने के लिये केन्द्र की मोदी सरकार काम कर रही है। लगातार विपक्ष के नेताओं को कभी सीबीआई तो कभी ईडी की छापेमारी के नाम पर डराया जा रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस लगाएगी जन चौपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में आगामी 28 अप्रैल से शहर सहित आस-पास के स्थानों में कांग्रेस के द्वारा चौपाल लगाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर से निर्देश लिया जाएगा। इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबूलाल पटेल को कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश ही नहीं पूरे देश में विपक्ष के नेताओं को सरकार के द्वारा परेशान किया जा रहा है।  
विज्ञापन


इस मौके पर सीहोर कांग्रेस के नवनियुक्त उपाध्यक्ष पटेल ने कहा कि देश में लोकतंत्र को खत्म करने के लिये केन्द्र की मोदी सरकार काम कर रही है। लगातार विपक्ष के नेताओं को कभी सीबीआई तो कभी ईडी की छापेमारी के नाम पर डराया जा रहा है, लेकिन जब सारे प्रयास विफल हो गए तो मोदी सरकार ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करवाने का षडयंत्र रचा। कांग्रेस ने देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने खून से सींचा लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार विपक्ष को हजम नहीं कर पा रही है। केन्द्र की मोदी सरकार के ऊपर अनेक गंभीर आरोप हैं, उसके बावजूद वो विपक्ष के नेताओं को निशाना बना रही है। वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष राजेश भूरा यादव ने नव नियुक्त कांग्रेस उपाध्यक्ष पटेल का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से आम जनता परेशान है। किसान इन दिनों महंगाई से परेशान हैं। डीजल, पेट्रोल, गैस, सिलेंडर और खाद्य तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी है। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें