फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कुबेरेश्वर धाम के नाम से सोशल मीडिया पर ठगी, शिकायत के बाद राजस्थान के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 08 Jan 2023 08:07 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम के नाम पर साइबर साइट के जरिए ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद मंडी पुलिस ने राजस्थान के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
कुबेरेश्वर धाम (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर के कथावाचक पं प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम के नाम पर रुपये वसूले जाने और धोखाधड़ी किए जाने का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में शिकायत के बाद मंडी थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस  के अनुसार कुबेरेश्वर धाम मंदिर समिति ने मंडी थाने में एक शिकायती आवेदन देकर बताया था कि सोशल साइट पर राजस्थान का एक युवक ने कुबेरेश्वर धाम के नाम से आईडी बना ली है और लोगों से रुद्राक्ष के नाम पर रुपये वसूल रहा है। शिकायत के बाद मंडी थाना पुलिस ने जोधपुर राजस्थान में रहने वाले विकास विश्नोई के खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले में जांच शुरू की है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि  पूरे मामले की जांच की जा रही है, सायबर की टीम सभी पहलुओं पर सूक्ष्मता से अध्ययन कर रही है। पुलिस के अनुसार कितने लोगों से रूद्राक्ष के नाम पर ठगी की गई है। इसके संबंध में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें